12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर-चित्तौड़ की 185 किलोमीटर रेल लाइन डबल लाइन होगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने रेेलवे के साथ व्यवसाय के अवसर विषय पर आयोजित वेबीनार में कही
less than 1 minute read
Google source verification
The 185 km railway line of Ajmer-Chittor will be double line in bhilwara

The 185 km railway line of Ajmer-Chittor will be double line in bhilwara

भीलवाड़ा।
अजमेर-चित्तौड के मध्य 186 किमी लम्बी रेल लाइन को वर्ष 2020-21 में डबल लाइन में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद के मध्य बुलेट ट्रेन चलाने के लिए हाईस्पीड रेल कोरीडोर निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का कार्य हाथ में लिया गया है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने रेेलवे के साथ व्यवसाय के अवसर विषय पर आयोजित वेबीनार में कही। मेवाड चेम्बर की ओर से रेलवे लॉजिस्टिक कमेटी के चेयरमेन वीके मानसिंगका ने हिस्सा लिया।
आनन्द प्रकाश ने बताया कि अगले 2 वर्षो में उत्तर-पचिश्म रेलवे में 58 किमी लम्बी नई लाइन, 243 किमी गेज परिवर्तन, 212 किमी डबल लाइन, 1079 किमी ट्रेक रिन्युअल एवं 119 ऑवरब्रीज या अण्डरब्रीज निर्माण का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए 400 करोड से अधिक सीमेन्ट, स्टील, गिट्टी एवं अन्य मेटेरियल की आवश्यकता होगी। पूर्व में रेलवे से रजिस्टर्ड सप्लायर्स के अतिरिक्त नए सप्लायर्स भी रेलवे को माल सप्लाई के लिए रजिस्टर करवा सकते है।
चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया कि रेलवे के मुख्य मेटेरियल मेनेजर अतुल गुप्ता ने जानकारी दी कि राजस्थान के एमएसएमई उद्योग रेलवे को वायर, केबल, बियरिंग, वाटर टेंक्स, ट्रांसफार्मर, सौलर इलेक्ट्रीफिकेशन आदि सप्लाई कर सकते है। इसके लिए निर्धारित वैण्डर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।