29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की अपराधियों से सांठगांठ की एसपी से सीधे शिकायत कर सकेगा आम आदमी

ट्सअप और ईमेल पर दे सकेंगे जानकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh Kumar Jain

•

Updated: 15 Jan 2020, 7:41 PM IST

पुलिस की अपराधियों से सांठगांठ की एसपी से सीधे शिकायत कर सकेगा आम आदमी

पुलिस की अपराधियों से सांठगांठ की एसपी से सीधे शिकायत कर सकेगा आम आदमी

भीलवाड़ा।

कोटा में गैंगस्टर के पुलिसकर्मियों से मिलीभगत उजागर होने के बाद भीलवाड़ा पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों के बारे में आमजन से जानकारी मांगी है। इसके लिए लोग सीधे पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर को शिकायत कर सकते हैं। वाट्सअप और ईमेल से मिली सूचना गोपनीय रखी जाएगी। पुलिसकर्मियों के अपराधियों के साथ सांठगांठ का फोटो भी सत्यता परखने के लिए भेजा जा सकता है।

एसपी महावर ने बताया कि वाट्सअप नम्बर ८७६४८-५७४५६ और मेल पर सूचना दी जा सकती है। एसपी कार्यालय में लगी पेटिका में भी शिकायत की जा सकती है। पुलिसकर्मियों से सम्बंधित या अन्य बड़ी जानकारी देने के लिए वाट्सअप और मेल इस्तेमाल किया जा सकता है। शिकायत पर सम्बंधित पुलिसकर्मी के बारे में जांच करा कार्रवाई की जाएगी।


महावर ने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की ओर से आपराधिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों से मेल-जोल रखने व संरक्षण देने के लिए कारण संगठित अपराधों को बढ़ावा मिलता है। पुलिस महकमे की छवि बिगड़ती है। अब तक कोई एेसे पुलिसकर्मियों की शिकायत करने से घबराता था। इसे देखते सीधे वाट्सअप पर सूचना दी जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग