
शहर के ट्रासंपोर्ट नगर में रविवार दोपहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को बैट्री चोर समझ लोगों ने जमकर पीट दिया। दोनों युवक बेहोश हो गए। प्रतापनगर पुलिस ने दोनों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक नशे के आदी थे। पिटते वक्त भी नशे में थे। इनकी जेब से नशे के इंजेक्शन मिले।
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में कई दिन से बैट्रियां एवं अन्य सामान चोरी हो रहे थे। इससे व्यवसायी गुस्से में थे। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दो युवक ट्रकों के आसपास संदिग्ध घूमते दिखे। लोगों ने इनको बैट्री चोर समझ पकड़ लिया और जमकर धुना। दोनों युवक बेहोश हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जाप्ता पहुंचा। लोगों ने बताया कि ये दोनों बैट्री चोर है और चोरी की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो जेब से नशे के इंजेक्शन मिले। पुलिस ने दोनों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश में आने पर पहचान शिवनगर चपरासी कॉलोनी निवासी बिजेन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह एवं आरसी व्यास कॉलोनी निवासी राय सिंह पुत्र नाथू सिंह बंजारा के रुप में बताई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
मार के दौरान ही ले लिया नशा
प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि जब इन दोनों युवकों की पिटाई हो रही थी। तभी एक युवक ने अपनी जेब से नशे का इंजेक्शन निकाला और अपनी जीभ पर लगा लिया। इसके बाद पुन: इंजेक्शन को जेब में रख दिया।
Published on:
09 Jul 2017 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
