
The electricity went off at Saras Dairy as soon as the siren sounded; alertness was tested in the fire mock drill.
भीलवाड़ा सरस डेयरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न जागरुकता एवं सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संयंत्र में औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग व उनके रख-रखाव के बारे में कार्मिकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई।
सुरक्षा सप्ताह के तहत डेयरी परिसर में किसी भी आपात स्थिति जैसे आग लगने से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक फायर मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। अभियांत्रिकी प्रभारी लोकेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में हुए इस पूर्वाभ्यास के दौरान पूरे संयंत्र की मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने और सुरक्षित बाहर निकलने का प्रदर्शन किया। प्रबंधन के अनुसार सुरक्षा मानकों को परखने वाली यह मॉक ड्रिल पूर्ण रूप से सफल रही।
Published on:
06 Mar 2026 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
