
कला प्रदर्शनी गणेश दर्शन
स्थानीय आकृति कला संस्थान एवं एलएनजे समूह के तत्वावधान में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत कला प्रदर्शनी गणेश दर्शन का शुभारम्भ रविवार को हुआ। संस्थान सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि वकील कॉलोनी स्थित आकृति आर्ट गैलेरी में आयोजित पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी में गणेश के एक साथ 501 स्वरूपों के दर्शन हो रहे है।
यहां प्रदर्शनी में उदयपुर के फोटोग्राफर राजदीप राकेश, द्वारिका प्रसाद शर्मा, कृपाल सिंह शेखावत, रणजीत सिंह चुण्डावाला, कन्हैयालाल वर्मा, जगमोहन माथोड़िया, सुधीर वर्मा, बाबूलाल मारोठिया, गोपाल कृष्ण खेतांची की कलाकृतियां भी यहां प्रदर्शित है।
यहां प्रदर्शनी का शुभारम्भ स्वामी हंसराम, महंत बनवारीशरण, महंत मोहनशरण, महंत संतराम दास, त्रिलोकचन्द छाबड़ा, लक्ष्मीनारायण डाड, बाबूलाल जाजू, ममता मोदानी, ओम सोनी, गोपाल आचार्य, मंजू मिश्रा, पूजा ग्लुण्डिया, योगेन्द्र शर्मा, रमा पचिसिया, माधवी मालानी के सानिध्य में हुआ।
आकृति कला संस्थान भीलवाडा द्वारा आयोजित 501 गणेश दर्शन कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन सोमवार को भी दर्शकों की खासी भीड़ रही। यहां प्रदर्शनी में मार्बल से बने गोल्ड प्लेटेड दूल्हा गणेश, खाट पर सोये गणेश, किताब पढ़ते, व्हील चेयर पर बैठे गणेश दर्शकों को लुभा रहे है।
Published on:
25 Sept 2023 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
