
The people got to see the neck in bhilwara
भीलवाड़ा।
उत्साह, उमंग, रोमांच से भरा अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन रावण दहन के साथ हुआ। अग्रवाल समाज की ओर से अग्रवाल उत्सव भवन में ५५ फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ कुम्भकरण, मेघनाद खरदूषण के पुतलो का दहन किया गया। रावण की नाभि से निकलती चिंगारी, आंखो से गिरते अंगारे, सिर पर घूमता ताज रावण के विशेष आकर्षण रहे। रामलीला के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। समारोह के दौरान जयपुर से आए दक्ष शोरगरों की टीम ने रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन किया।
पटाखो के माध्यम से आसमान में बनाई गई अशर्फियो पाम ट्री, पुच्छल तारें आदि आकृतियो ने दर्शको को दॉतो तले उंगली दबाने पर मजबूर किया। सचिव अमित नागौरी ने बताया कि रावण दहन के साथ दशहरा मेले का आयोजन किया। इसमें लगाई गई चोपाटी का सभी ने आनन्द लिया। मेलार्थियो के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों की स्टॉल भी लगाई गई थी। सर्वश्रेष्ठ डेकोरेशन, फूड, गेम वाली स्टॉलो को पुरूस्कृत किया गया।त्यौहार की परम्परा निभाने के साथ-साथ देश प्रेम की भावना का भी संचार करने के जज्बे के साथ रावण दहन से पूर्व हजारों लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। अपनी सुंदरता व बुद्धिमता से मिसेज इंडिया अर्थ खिताब जीत समाज का गौरव बढ़ाने वाली पायल बंसल को अग्ररत्न से सम्मानित किया।
अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट, अग्रवाल नवयुवक मण्डल व अग्रवाल महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में 13 दिनों तक हुए इस आयोजन की शुरूआत समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देती सांस्कृतिक संध्या एक शाम नारी शक्ति के नाम के साथ हुई। इस दौरान लगभग ५५ आयोजन हुए। दशहरे के अवसर पर मनोरंजन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल परिवारों ने हस्तनिर्मित चाट-पपड़ी, पाव-भाजी, इडली-डोसा, मंचुरियन, लिट्टी चोखा, आईस्क्रीम आदि खान-पान की स्टॉले, क्राफ्ट व ज्वैलरी आईटमों की स्टॉलें आदि लगाई। इनका मेलार्थियों ने लुत्फ उठाया। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल स्टॉल भी लगाई गई। सर्वश्रेष्ठ डेकोरेशन, सर्वश्रेष्ठ फुड, गेम वाली स्टॉलो को पुरूस्कृत किया गया।
परिणाम घोषित
गुरुवार रात को आयोजित प्रतियोगिता में मिस अग्रवाल का ताज अवनी अग्रवाल के सर पे सजा। रिद्धि शाह द्वितीय व मिताली मानसिंहका तृतीय रही। सास-बहू वॉक में मंजू, नेहा अग्रवाल प्रथम, करूणा, शैली रूंगटा द्वितीय व मधुबाला, राशि अग्रवाल तृतीय रही। फादर एंड किड्स वॉक सुशील, सृष्टि अग्रवाल प्रथम, राजेश, शौर्य बंसल द्वितीय व कमल, राघव सिंघल तृतीय रहे। मिस्टर अग्रवाल का खिताब कमल गर्ग ने जीता, अनिश अग्रवाल द्वितीय व अतुल बंसल तृतीय रहे। रैम्प वॉक के विभिन्न वर्गो में राघव गोयल, कनिष्का गोयल, वैभव अग्रवाल, निष्का गर्ग प्रथम तथा भव्य अग्रवाल, दिया जैन, हर्षिल अग्रवाल, यामिनी, अर्पिता अग्रवाल द्वितीय व अक्षत अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, आर्यन अग्रवाल, हंशिका मित्तल तृतीय रहे। इन सभी का सम्मान किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, महामंत्री राकेश अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, गोविंद खेमका, गोविंद लोहिया, रमेश अग्रवाल, बद्री प्रसाद पंसारी, ललित अग्रवाल, गोपाल बंसल, राकेश बूबना आदि उपस्थित थे।
Published on:
19 Oct 2018 09:12 pm
