27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केलों को देख चोरों का मन ललचाया, पहले खाए फिर किया हाथ साफ

चोरों ने घर छोड़े न मकान, माल किया पार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 23 Jul 2023, 1:31 AM IST

Theft in shops and houses in bhilwara

Theft in shops and houses in bhilwara


भीलवाड़ा।

जिले के श्रीचारभुजाजी(कोटडी) कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने करीब आधा दर्जन दुकानों व घरों को अपना निशाना बनाया। यहां से चोर नकदी के साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ कर साथ ले गए। सूचना पर कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।

सहायक उप निरीक्षक लियाकत अली ने बताया कि बीती रात चोरों ने जहाजपुर रोड पर एक प्लाईवुड की की दुकान को अपना निशाना बनाया। यहां से चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और वहां सामान को बिखेरते हुए दुकान के गल्ले में रखे करीब 10,000 की नकदी व दुकान के अंदर लगा फोटोग्राफी का एक डीएसएलआर कैमरा सहित दुकान के बाहर लगे 2 सीसीटीवी कैमरे भी ले गए।
इसमें तीन जने रात 3:00 बजे दुकान का शटर तोड़ते हुए व सामान चोरी करते हुए दिखाई दिए। इस संबंध में दुकान मालिक सगतपुरिया निवासी विनोद सुथार ने थाने में मामला दर्ज करवाया । दूसरी ओर चोरों ने कोटड़ी के ही घनश्याम आचार्य की सेनेट्री की दुकान के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरे को भी खोल कर साथ ले गए। वहीं उमा देवी राव के घर में घुसकर वहां से चोर करीब 400 ग्राम चांदी के पाइजेब सहित अन्य आभूषण ले गए। इसके साथ ही चोरों ने राधेश्याम अहीर के मकान को निशाना बनाया, यहां से ताला तोड़कर घर में घुसे और बाइक ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लॉक होने के चलते चोर वहां से खाली हाथ लौट गए। चोरों ने रामेश्वर लाल माली के घर को अपना निशाना बनाया। यहां मकान में रखे सब्जी के ठेले से केले खाकर, वहां रखे गल्ले को ले गए। इसमें से पैसे निकाल कर गल्ले को बाहर फेंक दिया ।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग