25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्ट्रेट में लगातार दूसरी रात चोरों ने दिखाए हाथ, जब कलक्ट्रेट ही सुरक्षित नहीं तो कैसे होगी शहर की सुरक्षा

आठ प्लेटफार्म के लोहे के फार्मा व अन्य उपकरण चुरा ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:05 PM IST

Theft in the collectorate in bhilwara

Theft in the collectorate in bhilwara

भीलवाड़ा।

अभय कमांड योजना के तहत कलक्ट्रेट से सीसीटीवी कैमरे लगाने के चोरी हुए उपकरण लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से पूर्व चोरों ने शनिवार रात को फिर कलक्ट्रेट में हाथ दिखा दिए। अभय कमांड योजना के तहत शहर में पांच सौ सीसीटीवी कैमरे लगने का कार्य अंतिम चरण में है। कलक्ट्रेट परिसर में योजना के तहत सीसी लगाए जा रहे है।

कैमरे लगाने के अभियान को शुक्रवार को उस वक्त धक्का लगा, जब अज्ञात लोग यहां बनाए आठ प्लेटफार्म के लोहे के फार्मा व अन्य उपकरण चुरा ले गए। कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दी गई, लेकिन यहां रिपोर्ट को जांच में रख लिया गया। पुलिस के मौका मुआयाना नहीं करने से चोरों ने शनिवार देर रात को फिर कलक्टे्रट से सीसी लगाने के उपकरण पर हाथ साफ कर दिया।

अभय कमांड के इंजीनियर अशोक खोवाल ने बताया कि शुक्रवार के बाद शनिवार रात को भी कलक्ट्रेट में चोरी हो गई। चोर यहां से प्लेटफार्म बनाने के दस फरमा, कॉलम के पांच सेट, दस पोल कवर, दस फाउण्डेशन बोर्ड व अन्य सामान ले गए। कोतवाली को इसकी सूचना दे दी, लेकिन मामले दर्ज नहीं हुए, वारदातें भी नहीं थम रही है।

अब हर माह 20 मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण करेंगे ड्रग इंस्पेक्टर
भीलवाड़ा मेडिकल स्टोर पर अनाधिकृत दवा बेचने या अन्य अनियमितता जांचने के बाद अब निरीक्षण व्यवस्था को सख्त किया है। इसके लिए ड्रग इंस्पेक्टर को हर माह 20 मेडिकल स्टोर के निरीक्षण करने के आदेश जारी हुए है। जिसके तहत दवाओं का स्टोरेज, खरीद, बेचान एवं वितरण की जांच होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की ओर से लिए निर्णय पर शासन उप सचिव ने यह परिपत्र जारी किया है।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भीलवाड़ा. कोटा रोड पर अहिंसा सर्किल के निकट रविवार को युवक अचेत हालत में मिला। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार कोटा रोड पर मदर इण्डिया गैरेज के निकट युवक पड़ा मिला। उसे एमजीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चपरासी कॉलोनी निवासी शराफत के रूप में की गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग