कारोही क्षेत्र के गुरलां गांव में रविवार को एक बार फिर एक मां ने अपनी गलती छिपाने के लिए ऐसा घिनोना काम किया कि पांच माह के भ्रूण को नाली में फेंककर बारिश के बहा दिया। सुबह हुई तेज बरसात के साथ पांच माह का भ्रूण जब नाली में बहकर आया तो उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कारोही थाना पुलिस को दी। कारोही थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर भू्रण दफना दिया।