पुलिस के अनुसार कैटर्स का सामान लेकर ट्रक अजमेर से भीलवाड़ा आ रहा था। बेरा की इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र स्थित अपना होटल के निकट बाइक चालक सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक हाइवे से उतर कर खाई में पलट गया। ट्रक में सवार शाहपुरा के भगवानपुरा निवासी गणराज खारोल की मौत हो गई। लसूणियाभाटी (मंदसौर) निवासी पवन टेलर, भागचंद खारोल, जीवराज खारोल, कालू खारोल व औंकार खारोल घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर जाम भी लग गया। सूचना पर रायला पुलिस पहुंची और यातायात सुचारू करवाया। घायलों को भीलवाड़ा भेजा।