5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरस का टोन्ड व गोल्ड दूध महंगा, उपभोक्‍ता पर पड़ेगा भार

भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का छह लीटर पैक सरस टोन्ड दूध 2 रुपए तथा सरस गोल्ड एक लीटर महंगा

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Ton and gold milk expensive in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का छह लीटर पैक सरस टोन्ड दूध 2 रुपए तथा सरस गोल्ड एक लीटर सोमवार से महंगा हो जाएगा

भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का छह लीटर पैक सरस टोन्ड दूध 2 रुपए तथा सरस गोल्ड एक लीटर सोमवार से महंगा हो जाएगा। डेयरी ने पशुपालकों को राहत देने के लिए एक रुपए प्रति लीटर खरीद दर भी बढ़ाई है। डेयरी के प्रबन्ध संचालक एलके जैन ने बताया कि सोमवार से सरस टोन्ड छह लीटर पैक की दर 34 रुपए लीटर से बढ़ाकर 36 रुपए किया गया है।

READ: गागेड़ा के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पिता—पुत्री व ससुर की मौत, तीन घायल

सरस गोल्ड की दर प्रति लीटर 47 रुपए से बढ़ाकर 48 रुपए की गई है। सवाईमाधोपुर भेजे जा रहे दूध में केवल सरस टोन्ड के छह लीटर पैक में दो रुपए लीटर दाम बढ़ाए है। यानी एक पैक पर 12 रुपए अधिक देने होंगे। सवाईमाधोपुर भेजे जा रहे गोल्ड दूध की दर नहीं बढ़ाई गई है। उधर विपणन अधिकारी अरविन्द गर्ग ने बताया कि छह लीटर पैक दूध होटलों, शादी समारोह, चाय वाले ज्यादा काम में लेते है। सवाईमाधोपुर में करीब 40 कैरेट दूध जा रहा है। गंगापुर सिटी में भी आपूर्ति कम होने से वहां दर नहीं की बढ़ाई गई है।

READ: ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, केबिन फूंकी

सफाईकर्मी भर्ती के आवेदन आज से, नहीं मिली गाइडलाइन
भीलवाड़ा प्रदेश की 184 निकायों में 21,136 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन सोमवार से लिए जाएंगे लेकिन निकायों को अभी तक गाइडलाइन नहीं मिली है। भीलवाडा़ नगर परिषद में आवेदन लेने का काम एक बाद से शुरू किया जा सकता है। आयुक्त पदमसिंह नरूका ने बताया कि भर्ती की सूचना मिली है, लेकिन दो दिन का अवकाश होने से गाइडलाइन नहीं मिली है। भर्ती किस आधार पर होनी है, सोमवार को आदेश मिलने के बाद ही तय होगा। भीलवाडा परिषद में सफाई कर्मचारियों के 384 पद रिक्त हैं। जबकि 320 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है। इसके अलावा जहाजपुर में 53, शाहपुरा में 20, गुलाबपुरा 14, आसीन्द 9, गंगापुर व माण्डलगढ़ में 8-8 सफाईकर्मियों की भर्ती होनी है।