गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में जा रहे लोगों की कार पलटी, मामा-भांजा समेत 5 घायल
रायला. अजमेर राजमार्ग पर विनायक कृषि फार्म के पास बीती देर रात एक कार सड़क से गड्ढे में गिरने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग चोटिल हो गए। ये लोग गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश से बहरोड़ जा रहे थे।