
Udaipur to Kota rail route via Mandalgarh new passenger train started in Bhilwara,Udaipur to Kota rail route via Mandalgarh new passenger train started in Bhilwara
माण्डलगढ़। उदयपुर से कोटा रेलमार्ग पर शनिवार सुबह 9:50 बजे भीलवाडा जिले के माण्डलगढ़ होते हुए नई यात्री ट्रेन शुरू हुई। इससे लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया। ट्रेन के शुरू होने के अवसर पर सुबह से ही बडी संख्या में कस्बावासियों की भीड स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर जमा हो गई। कस्बे वासियों ने विधायक गोपाल खण्डेलवाल के नेतृत्व में ट्रेन पायलट का स्वागत किया। इस ट्रेन के आरम्भ होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की। लम्बे समय से इस रूट के लिए ट्रेन की मांग की जा रही थीं। Udaipur to Kota rail route via Mandalgarh new passenger train started in Bhilwara
जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सुबह 6:40 बजे उदयपुर से रवाना होकर माण्डलगढ़ 9:50 बजे पहुंचेगी जो बूंदी होते हुए दोपहर 12:00 बजे कोटा पहुंच जाएगी। इससे इस क्षेत्र के याित्रयों के लिए सफर करना सुविधाजनक रहेगा। Udaipur to Kota rail route via Mandalgarh new passenger train started in Bhilwara
कोटा से वापसी करते हुए यह ट्रेन दोपहर 2:35 पर माण्डलगढ़ होकर शाम 6:40 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी। Udaipur to Kota rail route via Mandalgarh new passenger train started in Bhilwara
Published on:
26 Oct 2019 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
