
रिश्तों को शर्मशार करते हुए किशोरी के साथ उसी के काका ने साथी की मदद से दुष्कर्म किया। यहीं नहीं चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके बाद अश्लील क्लिपिंग बना ली। उससे किशोरी को ब्लेकमेल किया गया। रायला थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया।
रायला।
रिश्तों को शर्मशार करते हुए किशोरी के साथ उसी के काका ने साथी की मदद से दुष्कर्म किया। यहीं नहीं चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके बाद अश्लील क्लिपिंग बना ली। उससे किशोरी को ब्लेकमेल किया गया। रायला थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाधिकारी पाचूराम चौधरी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी क्षेत्र में रहने वाली दादी के साथ रह रही थी। दो माह पूर्व दादी की मौत हो गई। उसके बाद पढ़ाई को देखते हुए उस गांव में ही रह रही थी। पडोस में रह रहा उसका काका और काकी ने चाय पीने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। वहां पहले से कालापीपल निवासी प्रधान गुर्जर घर पर बैठा हुआ था। वहां काकी चाय बनाकर लाई। चाय पीने के बाद किशोरी बेहोश हो गई। प्रधान ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान काका और काकी ने अश्लील वीडिया क्लिप भी तैयार कर ली। होश आने पर किशोरी को दुष्कर्म का पता चला।
विरोध करने पर काका और प्रधान ने धमकाया और अश्लील क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई। उसके बाद मौके लगने पर काका और प्रधान दुष्कर्म करते रहे। इसमें काकी ने भी सहयोग दिया। इस सम्बंध में परिवाद रायला थाने पर दिया गया। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच गुलाबपुरा पुलिस उपाधीक्षक अमृतलाल जीनगर कर रहे है।
कांटी गणेश मंदिर का चोरों ने दानपत्र तोड़ा
पारोली. कांटी गांव में बीती रात को चोरों ने गणेश मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी चुरा ली है। चोरी की घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह मंदिर आने पर लगी। इस दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
Published on:
05 Apr 2018 09:34 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
