6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में आते थे घूमने के लिए, यहां अवैध काम कर फिर गांवों में करते थे मौज

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Jasraj Ojha

•

Updated: 11 Oct 2020, 11:42 AM IST

शहर में आते थे घूमने के लिए, यहां अवैध काम कर फिर गांवों में करते थे मौज

शहर में आते थे घूमने के लिए, यहां अवैध काम कर फिर गांवों में करते थे मौज

बनेड़ा. जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए एक अभियान चलाया। इसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की बनेड़ा थाना पुलिस ने दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब सौ मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूली है। पुलिस ने इनके कब्जे से १९ मोटरसाइकिल व दो मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं एक बोलेरो कैंपर भी चोरी करना कबूल किया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 01 बोलेरो कैंपर, मोटरसाईकिल चोरी की करीबन 100 व मोबाइल की 10 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। घटना में दो को गिरफ्तार किया है वहीं मुख्य सरगना भैरू पुत्र बालु गुर्जर निवासी बेसकलाई(रामपुरिया) पुलिस थाना बनेडा व उसका भााई प्रभु पुत्र बालु गुर्जर निवासी बेसकलाई(रामपुरिया) पुलिस थाना बनेड़ा अभी फरार है।
------
इन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटना
गिरफ्तार किए आरोपियों ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र बनेड़ा, रायला, गुलाबपुरा, शाहपुरा, प्रतापनगर, सुभाषनगर, कोतवाली, पुर, भीमगंज, माण्डल, बिजयनगर से चोरी करना कबुल की है। अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करना बाकी है।
-------
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने २० वर्षीय हरफुल पुत्र कालु गुर्जर निवासी बेसकलाई पुलिस थाना बनेड़ा को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है जो १८ वर्ष का है और बाल सम्प्रेषण गृह पालड़ी से फरार चल रहा था।
-------
पहले करते थे रैकी, फिर चुराते थे वाहन
पुलिस ने बताया कि ये वाहन चोर पहले रैकी करते थे। सुनसान एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खड़े वाहनों में पुरानी चाबियों से स्टार्ट करते थे। वहीं डायरेक्ट पिन निकालकर वाहन चुरा लेते थे। बाद में इनकी नम्बर प्लेट और हुलिया बदलकर अवैध कार्यों में उपयोग लेते थे। ये शौकिया तौर पर चलाने के बाद मोटरसाईकिलों के पार्ट अलग-अलग काट कर स्क्रैप में बेच देते थे।