21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया में सबसे ज्‍यादा बिक रही इस रंग की कारें

अन्य रंगों की तुलना में सड़कों पर दौड़ रही है ज्यादा

3 min read
Google source verification
White colour car best selling cars

White colour car best selling cars

भीलवाड़ा।

रंगों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। हर व्यक्ति को कोई न कोई रंग सबसे ज्यादा पसंद होता है। हर चीज वो अपनी पसंद के रंग में ही चाहता है। लेकिन कारों के मामले में यह चीज थोड़ी अलग है। यहां पसंद की बजाय कई तरह के फायदों के कारण सफेद रंग को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हम उसी रंग का चयन करतें हैं जो कि हमारे आखों के साथ ही हमारी पर्सनालिटी को भी सूट करें।

यही कारण है कि आज सड़कों पर सबसे ज्यादा सफेद रंग की कारें दौड़ती दिखाई देती है। दुनिया भर में कार शौकीन सबसे ज्यादा सफेद रंग को पसंद करतें हैं। सफेद रंग कारों के मामले में खासा लोकप्रिय है। यह रंग ऐसा ही कि हर मॉडल पर सूट करता है। फिर चाहे वह हैचबैक हो या फिर सिडान या एसयूवी कार। यही कारण है कि लोग सफेद रंग की कार को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। कुछ लोगों में सफेद रंग की कार लेने का एक अलग ही क्रेज होता है। चाहे वे कितनी भी कारें बदल लें लेकिन उनकी सभी का रंग सफेद होता है। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि सफेद कार जल्दी गंदी हो जाती और उसकी अधिक देखभाल करनी पड़ती है। जबकि रंग के कारण अन्य कारों के पैसे बढ़ जाता हैं और समान फीचर्स होने पर भी वे सफेद कार से अधिक महंगी हो जाती हैं।

रात को आसानी से दिख जाती है

सुरक्षा के मामले में भी सफेद रंग की कार काफी सुरक्षित मानी जाती है। सफेद रंग की कार रात में आसानी से दिख जाती है। इसके अलावा रात में कार की लाइट्स, इंडिकेटर आदि भी अन्य रंगों के मुकाबले बेहतर दिखाई देते हैं। सफेद रंग की कारों की दुर्घटनाएं अन्य रंग की कारों के मुकाबले कम होती है।

रीसेल वैल्यू
सफेद कारों की रीसेल वैल्यू भी अन्य सभी रंग की कारों से ज्यादा होती है। क्योंकि सफेद रंग की कारें दिखने में साफ दिखाई देती है। कार पर स्क्रेच आने पर इसकी डेंटिंग व पेंटिंग में भी खर्चा कम आता है। हल्के फुल्के स्क्रेच तो इस रंग की कारों पर दिखाई ही नहीं देते। लेकिन कार में स्क्रैच और डेंट पडऩे पर बाजार ही नहीं बल्कि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर भी इन कलर्स की शेड आसानी से तैयार ही नहीं हो पाती है। ऐसे में कार के रंग में अंतर आ जाता है। और गौर से देखने पर पता चल ही जाता है कि कार की मरम्मत हुई है। लेकिन सफेद रंग के साथ ऐसा नहीं है।

ठंडी रहती है कार
सफेद रंग की चीजें गर्मी को अवशोषित नहीं करती हैं। जिस कारण वह अन्य रंग की चीजों से ठंडी रहती हैं।

इसी प्रकार गर्मियों के मौसम में सफेद कार भी अपेक्षा अन्य रंग की कारों से ठंडी रहती है।

सफाई करना आसान
सफेद रंग की कार की सफाई करना आसान है। काला और लाल रंग ऐसा है जिस पर धूल चढ़ जाती है। जरा सी भी मिट्टी उन पर अलग से दिखती है। वहीं सफेद रंग पर मिट्टी या धूल के कण अलग से दिखाई नहीं देते। इस वजह से सफेद रंग की कार की अपेक्षा अन्य रंग की कारों को अधिक साफ रखना पड़ता है।

पुरानी कार भी चमकती है

सफेद कार देखने में बहुत अच्छी लगती है। अगर कार की कंडीशन अच्छी है तो पुरानी सफेद रंग की कार भी चमकती है। यदि कार की ढंग से देखभाल की जाए तो उसका रंग भी नहीं जाता और हमेशा चमकती रहती है।

क्या कहते हैं शहर के प्रमुख कार डीलर्स

यूनिवर्सल च्वाइस

लोहिया ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर गोविंद लोहिया बताते हैं सफेद रंग की कारें यूनिवर्सल च्वाइस है। सफेद रंग का कुछ साइंटिफिक महत्व भी है। सफेद रंग को आखें ज्यादा आब्जर्व करती है। आज भी हमारे यहां दस में से नौ कारें सफेद रंग की बिकती है।

अब चल रहा ट्रैंड शिफ्टिंग
संदीप किया मोटर्स की डायरेक्टर कृष्ण राठी बताती है कि बिल्कुल सड़कों पर अन्य रंगों की अपेक्षा सफेद कारें दौड़ती है। लेकिन अब समय के साथ बदलाव आ रहा है। सफेद के अलावा अब लोग दूसरे रंगों को भी तवज्जो दे रहे हंै। यह समय ट्रैंड शिफ्टिंग का है।