23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, नौ माह पहले हुआ था नाता विवाह

बागोर थाना क्षेत्र के चांदरास में रविवार को महिला की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नौ माह पूर्व ही उसका नाता विवाह हुआ था। गले पर रस्सी के निशान मिले। मृतका के पिता ने जांच की मांग की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman died in suspicious circumstances in her in-laws' house, nine mon

Woman died in suspicious circumstances in her in-laws' house, nine mon

भीलवाड़ा. बागोर थाना क्षेत्र के चांदरास में रविवार को महिला की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नौ माह पूर्व ही उसका नाता विवाह हुआ था। गले पर रस्सी के निशान मिले। मृतका के पिता ने जांच की मांग की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाप्रभारी छोटूलाल के अनुसार रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि चांदरास में महिला की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस पहुंची तो ईश्वर लौहार की पत्नी सुनीता (१९) का शव कमरे में पड़ा था। गले पर फंदे के निशान मिले। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा पीहर पक्ष को सूचना दी। मृतका के पति ईश्वर ने बताया कि वो काम पर गया था। खाना खाने लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर सुनीता फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने सुनीता के शव को फंदे से उतारा।

मृतका का पीहर गंगापुर क्षेत्र के मालीखेड़ा में है। उसके पिता शांतिलाल लौहार ने मामले को संदिग्ध बताते जांच की मांग की। सुनीता का नवम्बर-२०२० में नाता विवाह ईश्वर से हुआ था। उपखण्ड अधिकारी माण्डल पूजा सक्सेना, नायब तहसीलदार सोहनलाल अस्पताल पहुंचे। परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम के बाद पीहर पक्ष शव को माली खेड़ा ले जाने पर अड़ गया। समाज की समझाइश पर शव का चांदरास में अंतिम संस्कार किया गया।