23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सज-धजकर महिलाओं ने पूजी तीज, लगाया सत्तू का भोग

मंगल गीत गाए, बड़ी तीज माता को रिझाया, सुहाग की दीर्घायु होने की कामना की

less than 1 minute read
Google source verification
मंगल गीत गाए, बड़ी तीज माता को रिझाया, सुहाग की दीर्घायु होने की कामना की

मंगल गीत गाए, बड़ी तीज माता को रिझाया, सुहाग की दीर्घायु होने की कामना की

Bhilwara news : जिलेभर में बुधवार को कजली तीज यानी सातुड़ी तीज महोत्सव की धूम रही। सज-धजकर आई महिलाओं ने तीज माता की पूजा की। सुहाग के दीर्घायु होने की कामना की।

भीलवाडा में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने सातुड़ी तीज हर्षोल्लास से मनाई। पीहर से भेजे सत्तू का भोग लगाया और नीमड़ी रोप खीरा, नींबू, सुपारी सातू, मेहंदी व चुनरी चढ़ाकर पूजा की। अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद लिया। चांद को महिलाओं ने अर्ध्य दिया। पति ने सातू से पत्नी का व्रत खुलवाया।

सातुड़ी तीज की कथा, नीमड़ी माता की कथा, गणेशजी की और लपसी तपसी की रोचक कहानी सुनाई गई। सातुड़ी तीज पर सत्तु के बने विशेष व्यंजनों का सास, बहु व देवरानी, जेठानी को आदान प्रदान किया। सामूहिक पूजा भी की गई। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में महिलाओं ने तीज माता की पूजा कर कहानी सुनाई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर तीज माता को रिझाया। रंग-बिरंगी वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं ने तीज माता के सत्तू का भोग लगाया।

आरके कॉलोनी की महिलाओं में कजली तीज पर भजनों की प्रस्तुतियां दी। मेहंदी रचाई। झूला झूलते गीत भजनों से माता से पति की दीर्घायु की कामना की। लाड मालू, संपत्ति देवी पंडियार, प्रियंका पोरवाल, प्रीति झंवर, सुमित्रा सोमानी, टीना साहू मौजूद थी।