
दिगम्बर जैन महासमिति (महिला संभाग) का एक दिवसीय संस्कार सेमिनार का आयोजन फ्लोरा पार्क में हुआ। इसमें बालक-बालिकाओं को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। महिलाओं का मानना है कि आज की नई पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में एक अलग अंदाज में जी रही है
भीलवाड़ा।
दिगम्बर जैन महासमिति (महिला संभाग) का एक दिवसीय संस्कार सेमिनार का आयोजन फ्लोरा पार्क में हुआ। इसमें बालक-बालिकाओं को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। महिलाओं का मानना है कि आज की नई पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में एक अलग अंदाज में जी रही है। माता-पिता व दादा-दादी को भूलती जा रही है।
महासमिति अध्यक्ष मृदुला जैन ने कहा कि आज घर के बने व्यंजनों की जगह फास्ट फूड का प्रचलन बढ़ता जा रहा है।
चाऊमीन, पिज्जा, मैंगी आदि कई तरह के फास्ट फूड को प्रयोग में लिया जा रहा है, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे है। सेमिनार में बच्चों की दैनिक दिनचर्या तथा वस्त्र पहनावे पर भी चर्चा की गई। जिसमें जल्दी उठना, समय पर खाना, पढ़ाई करना, समय पर सोना, कैसे वस्त्र पहनना, कैसे बोलना, क्या बोलना, कैसे बोलना आदि विषयों पर चर्चा की गई। श्रृंगार प्रसाधनों के प्रयोग करने के तरीकों तथा हिंसा जनित साधनों को प्रयोग में न लाने का संकल्प किया गया। मीडिया प्रभारी भागचन्द पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ। सेमिनार में वरिष्ठ सदस्यों में अंजना पाटोदी, पुष्पा सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। मंत्री तारा गोधा ने सबका आभार व्यक्त किया। सरला एण्ड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
READ: बीएसएनएल ने पांच स्थानों पर शुरू किया वाई-फाई हॉट स्पॉट
सफाई कर्मचारियों की भर्ती साक्षात्कार से कराने की मांग
भीलवाड़ा जिले में होने वाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से कराने की मांग की है। इस सम्बन्ध में अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कमलेश कोटियाणा (वाल्मीकि) के नेतृत्व में गुरुवार को नगरीय निकाय मंत्री श्रीचन्द कृपलानी के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) एलआर गुगरवाल को दिया गया। कोटियाणा ने कहा कि कर्मचारियों की भर्ती लॉटरी द्वारा न कराइ्र्र जाकर साक्षात्कार कर सीधे भर्ती करने की मांग की है। साथ ही वाल्मीकि समाज की ही भर्ती की जाए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमन आर्य, नगर अध्यक्ष महेन्द्रसिंह चन्नाल, भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ राष्ट्ीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनिता खोखर, राष्ट्ीय वंचित लोक मंच के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राकेश देसाई, अखिल भारतीय महासभा के नगर अध्यक्ष कुनाल गोरण, ओम अर्जून मल्हौत्रा, सोनु घावरी, बनवारी कोटियाणा, नितिन कोटियाण, नदिम भिस्ती, रणजीत गोयर, प्रहलाद आदिवाल, संजय जाजोट, सुरेन्द्र घुसर, किशन चन्नाल, रामदेव चन्नाल, नरेन्द्र लोट, संजय खोखर परमेश्वर घारू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिल भारतीय युवा महासभा की बैठक कुणाल गोरण की अध्यक्षता में हुई। महासभा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोरण ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को ही प्राथमिकता देवे। इस दौरान वाल्मिकी सेना के जिलाध्यक्ष चेतन गोरण, अखिल भारतीय सफाई मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता खोखर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Published on:
20 Apr 2018 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
