10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

Rajasthan Patrika bhilwara राजस्थान पत्रिका के ग्लोबल फेस्ट में नारी शक्ति का सम्मान

Rajasthan Patrika bhilwara राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस पर आयोजित ग्लोबल पेस्ट का तीसरा दिन मंगलवार को महिला सशक्तिकरण के नाम रहा। राजस्थान पत्रिका ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबृद्ध महिलाओं व अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहाकि पत्रिका समाज का आइना है तो नारी दुनियां की ताकत है। हमें बिना ***** भेद के आगे बढ़ते हुए श्रेष्ठता की छाप छोडऩी है। केरियर एवं सेहत सेमिनार में वरिष्ठ चिकित्सकों ने सेहत के टिप्स बताए।

Google source verification

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस पर आयोजित ग्लोबल पेस्ट का तीसरा दिन मंगलवार को महिला सशक्तिकरण के नाम रहा। राजस्थान पत्रिका ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रबृद्ध महिलाओं व अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान भेद के आगे बढ़ते हुए श्रेष्ठता की छाप छोडऩी है। केरियर एवं सेहत सेमिनार में वरिष्ठ चिकित्सकों ने सेहत के टिप्स बताए। Women power honored in the Global Fest of Rajasthan Patrika

वद्र्धमान कॉलोनी स्थित अंबेश स्वाध्याय भवन में राजस्थान पत्रिका, चन्दनबाला महिला मण्डल अम्बेश एवं चन्दनबाला महिला मण्डल वद्र्धमान कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रबृद्ध महिलाओं व अधिकारियों को उपखंड अधिकारी ओमप्रभा, नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी व समाज सेवी मंजू पोखरना के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया। चन्दनबाला महिला मण्डल अध्यक्ष मंजू खटवड़ ने आभार जताया। सरिता नाबेड़ा, ज्योति सूर्या, उषा खाब्या, अदिती सेठिया आदि मौजूद थे। संचालन रीना सिंघवी ने किया।

यह हुए सम्मानित
मेडिकल कॉलेज की सहायक आचार्य डॉ. ममता गंगवाल, डॉ. विनीता जैन, जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा, सेमुमा कन्या राजकीय सीनियर सैकण्डरी विद्यालय प्रधानाचार्य आशा लढ़ा, बनेड़ा मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.कल्पना शर्मा, जिला परिषद की सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुगना चारण, बापूनगर विद्यालय शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा, कलक्ट्रेट की सहायक प्रशासनिक अधिकारी नीलिमा गुप्ता तथा वयोवृद्ध समाज सेविका स्नेहलता धारीवाल, कमला चौधरी, नीता बाबेल, बलवीर चौरडिय़ा, चंदा कोठारी, संतोष सिंघवी, विजयारानी डूंगरवाल, निर्मला सिंघवी व प्रमिला सूर्या को सम्मानित किया गया।

बेटा-बेटी का भेद भूलना होगा
उपखंड अधिकारी ओमप्रभा ने कहाकि बदलते जमाने के साथ सकारात्मक सोच जरूरी है। महिलाओं को भी सोच में बदलाव करना होगा, तभी कन्या भू्रण हत्या जैसे कुरीतियां दूर होगी। आयुक्त दुर्गा कुमारी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। लड़का एवं लड़की एक समान है, इसी धारणा को अपनाना होगा। पत्रिका चीफ रिपोर्टर नरेन्द्र वर्मा ने पत्रिका के महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों की जानकारी दी। सहायक आचार्य डॉ. रामावतार बैरवा ने स्वास्थ्य व सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। समाज सेविका मंजू पोखरना ने कहा कि महिलाएं अब विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी रहने लगी है। Women power honored in the Global Fest of Rajasthan Patrika