
गाता गांव में रेत का भंडारण, जिसे किया जब्त
भिण्ड. गाता गांव के पास रोड किनारे बड़ी मात्रा में डंप किए रेत का अवैध भंडारण पकड़ा है। पुलिस व माइनिंग ने संयुक्त कार्रवाई कर भंडारण को मौके पर ही जब्त किया है। अवैध रूप से नदी से उत्खनन करने वाले माफिया खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। रेत 18 डंपर(360 घन मीटर) बताया जा रहा है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। यह रेत अमायन क्षेत्र से लाया गया है।
मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया दोपहर में 1 बजे सूचना मिली कि गाता गांव के पास माफिया ने रेत का अवैध भंडरण कर लिया है। जहां से वाहनों में बिना रॉयल्टी के रेत भरकर परिवहन किया जाता है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए माइनिंग इंस्पेक्टर देवेंद्र पटले को बुलाया। मौके पर रेत के भंडारण को जब्त किया। माइनिंग इंस्पेक्टर पटले ने बताया कि राजकुमार नाम के व्यक्ति ने रेत नदी से उत्खनन करके डंप किया है। विभाग के पास जेसीबी या डंपर नहीं है, जिससे उसे जब्त करके अन्यंत्र स्थान पर भेजा जाए। इसलिए गाता गांव में ही रोड किनारे रेत को जब्त करके रखा जाएगा।
अमायन क्षेत्र में उत्खनन व डंप प्रशासन मौन:
मेहगांव के साथ ही अमायन क्षेत्र में माफिया दिन दहाड़े सिंध नदी में पनडुब्बी डालकर रेत का अवैध उत्खनन कर सड़कों के किनारे डंप कर रहे हैं। यहीं से रात के अंधेरे में वाहनों को भरकर रवाना किया जाता है। लेकिन माइनिंग व पुलिस प्रशासन द्वारा माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अमायन क्षेत्र में थाने के सामने से मेहगांव के लिए वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय वसूली में व्यस्त रहती है। अमायन क्षेत्र से ही गाता में डंप का उत्खनन किया गया है।
कथन:
गाता गांव के पास 18 डंपर रेत का भंडारण जब्त किया है। भंडारण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
देवेंद्र पटले, माइनिंग इंस्पेक्टर भिण्ड
Published on:
02 Mar 2023 05:54 pm

बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
