
सुसाइड का एरीकेचर
भिण्ड। ऊमरी थाना क्षेत्र के पांडरी रोड पर एक युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय राहुल पुत्र सियार जाटव निवासी सरकारपुरा ऊमरी की पत्नी ने सात दिन पूर्व घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राहुल की डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी और उसकी एक छह माह की बेटी भी है। राहुल अपनी पत्नी का फोटो मोबाइल में देखकर रोता था। उसकी यादव में उसने शराब तक पीना शुरू कर दिया था। बुधवार की शाम वह पांडरी रोड पर शराब ठेका पर गया था। ठेका के बगल में आदेराम के खाली पड़े मकान में उसने छत के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द किया। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
30 Mar 2023 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
