भिण्ड. समर्थन मूल्य पर सरसों खरीदने के लिए केंद्र स्थापित किए जाने के बाद भी कुदरती कोप से जूझते आ रहे किसानों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही। इस बार सरसों की बंपर पैदावार ही किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। एक हैैक्टेयर में २६ क्विंटल तक सरसों की पैदावार हुई है लेकिन सरकार 13 क्विंटल से ज्यादा खरीदनें को तैयार नहीं हो रही। शेष बची हुई सरसों को बेचने के लिए किसानों को व्यापारियों के यहां दस्तक देनी पड़ रही है।