
पुतले के लिए छीना-झपटी करती पुलिस व कांग्रेसजन
भिण्ड. शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश में सनातन धर्म के अपमान और उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुप रहने पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों का कहना था कि धर्म के ठेकेदार बनने की कोशिश करने वाली भाजपा और उसकी सरकार इस मुद्दे पर मौन क्यों है ? डॉ. शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा के लोग भगवा कपड़ों को फिल्म दिखाने पर ही विरोध करते हैं, दूसरी ओर भाजपा विधायक चेतन कश्यप और रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल के समक्ष सनातन धर्म के देवता हनुमानजी के चित्र के समक्ष महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगता का आयोजन किया गया। यह अक्षम्य अपराध है और इस पर सरकार मौन है। आंदोलन में नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी रेखा भदौरिया, पान सिंह सुमन, गजेंद्र भदौरिया, प्रदीप जैन गुड्डा, राहुल कुशवाह, रामप्रकाश जाटव, इरशाद कुरे्रशी, मोहम्मद इरफान, संदीप मिश्रा, बॉबी शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, अहिबरन सिंह बघेल शामिल रहे।
पुलिस नहीं समझ पाई कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेसजनों ने पुलिस को चकमा दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि जो भी कुछ होगा मौके पर ही होगा, लेकिन कांग्रेस एक वाहन में पुतला लेकर आए और अचानक आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने उसे बुझा दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उसे लेकर सदर बाजार की ओर भागे। पुलिस पानी की केन और बाल्टी लेकर उनके पीछे सडक़ पर दौड़ती नजर आई।
परेड चौराहे पर हंगामे से रुका यातायात
परेड चौराहे पर पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच छीना-झपटी के दौरान व्यस्ततम परेड चौराहे पर जाम के हालात बन गए। लोग बतासा बाजार, भूता बाजार, पुस्तक बाजार, अग्रेसन चौराहे से अटेर रोड होकर निकले। यह हंगामा करीब 20 मिनट तक चलता रहा।
Published on:
10 Mar 2023 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
