1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर के पांच बाजारी क्षेत्र से बेदखल हुआ अतिक्रमण

किसी पर 200 तो किसी से चालान के वसूले 500 रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Rajeev Goswami

•

Updated: 14 Jun 2020, 11:52 PM IST

शहर के पांच बाजारी क्षेत्र से बेदखल हुआ अतिक्रमण

शहर के पांच बाजारी क्षेत्र से बेदखल हुआ अतिक्रमण

भिण्ड. शहर के प्रमुख बाजारी क्षेत्र में लंबे समय से जमे अतिक्रमण को रविवार की दोपहर नपा अमले ने पुलिस बल को साथ लेकर हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान ऐसे दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई जिन्हें स्वत: अतिक्रमण हटा लेने के संबंध में नपा की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। 4 से 5 घंटे तक चले अभियान में 100 से ’यादा दुकानों के सामने से अतिक्रमण बेदखल कर दिए गए।

सीएमओ ’योति सिंह ने डेढ़ दर्जन सदस्यी अमला साथ लेकर शहर के बंगला बाजार, सदर बाजार, पुस्तक बाजार, सब्जी मंडी एवं बतासा बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखे कॉउंटर, अस्थाई निर्माण तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां बता दें कि शहर में प्रमुख बाजार में स्थित करीब 24 से ’यादा दुकानदारों से चालान वसूला गया। इतना ही नहीं सभी पांच बाजारी स्थलों पर अतिक्रमण हटाने के साथ सीएमओ द्वारा पुन: अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी गई। सीएमओ ने बताया कि यदि पुन: अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकानदार से दोगुना जुर्माना वसूल किया जाएगा। कार्रवाई में नपा अमले के साथ यातायात प्रभारी आदित्य मिश्रा व उनका बल भी मौजूद रहा। अतिक्रमण विरोधी अभियान दोपहर 12 बजे शुरू किया गया था जो शाम करीब 5 बजे तक चला।

अतिक्रमण के चलते संकरे हो गए थे मार्ग

बतासा बाजार, बंगला बाजार एवं सब्जी मंडी इलाके में दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण के चलते रास्ते संकरे हो गए हैं। आलम ये है कि बाइक लेकर गुजरना भी मुश्किल भरा हो जाता है, जबकि उपरोक्त बाजार क्षेत्र में 50 से 60 फीट चौड़ी सडक़ें हैं। अतिक्रमण हटने के बाद बेहद चौड़ी सडक़ें देखने को मिलीं।

-शहरभर में मुहिम चलाई जाएगी। वहीं चेतावनी के बाद भी दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों पर दोगुना जुर्माना वसूल किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

’योति सिंह, सीएमओ नपा भिण्ड