
सेंट्रल बैंक, जहां हुई ठगी
भिण्ड. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मालनपुर के बाहर ठग ने एक व्यक्ति को रुपए दो गुना करने का झांसा देकर 15 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपी जाते-जाते रूमाल में 70 हजार रुपए थमा गया। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तब फरियादी ने मामले की शिकायत मालनपुर थाने में की। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने बैंक से रुपए अपने बेटे के इलाज के लिए निकाले थे।
माडहन हाल मालनपुर निवासी रामकुमार सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया वे जमुना आटो फैक्ट्री में काम करते हैं। रामकुमार के बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। बेटे के इलाज के लिए शुक्रवार दोपहर 1 बजे भदौरिया सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में रुपए निकालने के लिए गए। बैंक में रुपए निकालने के लिए उन्होंने एक युवक से बाउचर पर्ची भरवाई। भदौरिया ने बैंक से 15 हजार रुपए निकाले और बाहर आ गए। यहां बाहर बाउचर भरने वाला युवक खड़ा था, जिसने एक रूमाल देते हुए कहा कि आप मेरे 70 हजार रुपए पकड़ लो। अगर आप कहें तो मैं भी आपके रुपए दोगुने कर दूंगा। आप मुझे 15 हजार रुपए दे दो। लालच में आकर भदौरिया ने रुपए बदमाश काे दे दिए। युवक रुपएलेकर वहां से भाग गया। कुछ देर इंतजार के बाद जब फरियादी ने रूमाल चेक किया तो उसमें नकली नोट रखे थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखी, लेकिन कैमरे की हल्की क्वालिटी के कारण फुटेज स्पष्ट नहीं आए।
Published on:
25 Feb 2023 02:44 pm

बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
