
कनेरा परियोजना का शिलान्यास करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया।
भिण्ड. अटेर विधानसभा क्षेत्र के कनेरा में चंबल नदी के किनारे सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए डॉ. भदौरिया ने कहा कि वर्ष 1980 में इस परियोजना का शिलान्यास उस समय के बाबू जबर सिंह तोमर ने किया था। उस समय जनता पार्टी की सरकार थी, लेकिन बाद में कांग्रेस ने इस पर ध्यान नहंी दिया। हमारी पार्टी की सरकारें आईं तो काम आगे बढ़ा लेकिन वर्ष 2008 तत्कालीन कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया के साथ फूप में हम आमसभा कर रहे थे तब कनेरा की साइट से छह इंजीनियर्स का अपहरण कर लिया गया। हमने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से तुरंत बात की और उन्होंने उप्र में सीएम मायावती से चर्चा कर दबाव बनाया। पांच इंजीनियर छूटे लेकिन एक की यातना की वजह से मौत हो गई। उसके बाद परियोजना बंद कर ली गई। फिर वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने पेंच फंसासा, बड़ी मुश्किल से यह काम पूरा हुआ है। कार्यक्रम को सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया। परियोजना का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, नंदकिशोर सिंह भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भान सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पालीवाल, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर, भागवत आचार्य सोमेश शास्त्री, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री नरेशपाल सिंह चौहान, डीईओ हरिभुवन सिंह तोमर, डीपीसी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
96 गांव की 15500 हैक्टेयर भूमि होंगी सिंचित
सहकारिता मंत्री ने कहा कि कनेरा लेकर सांकरी के पास खुमावली व जावई तक 96 गांव के करीब 50 हजार किसानों की 15 हजार 500 हैक्टेयर (करीब 78 हजार बीघा) भूमि को इससे आवश्यकता के अनुसार सिंचाई का पानी मिल सकेगा। इससे हमारे किसान भाई लाभकारी खेती कर पाएंगे। लेकिन इस परियोजना के लिए किए गए प्रयासों को याद रखना होगा। उन्होंंने कहा कि यहां से मैं चुनाव लड़ूंगा, इसलिए जिले का मेडिकल कॉलेज भी फूप में 300 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। उसका भूमिपूजन भी कराया जा चुका है। इसके साथ ही आज एक करोड़ रुपए के करीब के स्कूल शिक्षा विभाग के भी एक दर्जन कार्यों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के भूूमिपूजन किए गए हैं। विकास के लिए यदि किसी को चुनना है तो भाजपा से बेहतर नहीं है। उन्होंने 308 करोड़ रुपए की लागत से उदोतगढ़ में भी अस्पताल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इन गांव के किसानों को मिलेगा सिंचाई परियोजना से सीधे लाभ
कनेरा उद्वहन सिंचाई परियोजना से कनेरा के अलावा बूढऩपुर, खैराहट, अहरौली काली, गड़ेर, चौम्हों, रायपुर, विंडवा, सालिंगपुरा, हुलापुरा, रानीपुरा, खिपौना, खैरी, जमसारा, कदौरा, तरसोखर, नरीपुरा,नावलीहार, खरिका, निवारी, जम्होरा, बलारपुरा, गोहदूपुरा, जलपुरा, जलपुरी, तोरकापुरा, बमनपुरा, बढ़पुरी, रमटा, रिदौली, दैपुरा, अनुरुद्धपुरा, उदनखेड़ा, बड़पुरा, किशूपुरा, जौरी-कोतवाल, छिडिय़ापुरा, कारेकापुरा, आकौन, नखलोली, सूरपुरा, चितावली, जलुआपुरा, अनुरुद्धपुरा, कल्यानपुरा, परा, सोई, जनोरा, रायपुरा, सुरपुरा, मधैयापुरा, कमई, सांगलीतोर, हरपुरा, दुल्हागन, गजना, दतावली, क्यारीपुरा, भगतुआपुरा, मनेपुरा, कोसड़, चिंलोंगा, बिजौरा, हमीरपुरा, मघैपुरा गांव शामिल होंगे। बरकापुरा, परियाया, जौरी-अहीर, सकराया, चांचर, गढ़ा, बड़ेरी, भीमपुरा, उदनपुरा, मटघैना, अंधापुरा, कछपुरा, पाल, बड़ापुरा, नरीपुरा, रानीपुरा, विरगवां रानी, रमा, चांसड़, बरही, कपूरपुरा, जाजेपुरा, सपाड़, फूप खुर्द, करियापुरा, कुरौली, सांकरी, खुमावली, जावई गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
96 गांव की 15500 हैक्टेयर भूमि होंगी सिंचित
सहकारिता मंत्री ने कहा कि कनेरा लेकर सांकरी के पास खुमावली व जावई तक 96 गांव के करीब 50 हजार किसानों की 15 हजार 500 हैक्टेयर (करीब 78 हजार बीघा) भूमि को इससे आवश्यकता के अनुसार सिंचाई का पानी मिल सकेगा। इससे हमारे किसान भाई लाभकारी खेती कर पाएंगे। लेकिन इस परियोजना के लिए किए गए प्रयासों को याद रखना होगा। उन्होंंने कहा कि यहां से मैं चुनाव लड़ूंगा, इसलिए जिले का मेडिकल कॉलेज भी फूप में 300 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। उसका भूमिपूजन भी कराया जा चुका है। इसके साथ ही आज एक करोड़ रुपए के करीब के स्कूल शिक्षा विभाग के भी एक दर्जन कार्यों का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के भूूमिपूजन किए गए हैं। विकास के लिए यदि किसी को चुनना है तो भाजपा से बेहतर नहीं है। उन्होंने 308 करोड़ रुपए की लागत से उदोतगढ़ में भी अस्पताल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
Published on:
07 Oct 2023 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
