MP News: मध्यप्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने वीडियो बनाने से मना तो...
MP News: मध्यप्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी नशे में उसी के साथ रात भर लेटा रहा। जब उसे सुबह होश आया तो पत्नी को मृत देख खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी घटना बताई। जानकारी लगते ही ऊमरी टीआइ शिवप्रताप सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे और मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
पूरा मामला भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलेह गांव का बताया जा रहा है। जब तीन बजे रात जबरसिंह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। उसने पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा। पत्नी ने विरोध किया लेकिन आरोपी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर पत्नी से जबरदस्ती करने लगा।
पत्नी ने विरोध किया तो जबरसिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। नशे में आरोपी ने पत्नी के साथ पहले जमकर मारपीट की फिर गले पर लात रखकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी नशे में उसके बगल में ही पलंग पर सो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो पत्नी मृत पड़ी थी। उसने अपने पिता को घटना बताई और थाने पहुंच गया।
युवती की शादी 10 फरवरी को पुलेह निवासी भारत जाटव के बेटे जबरसिंह जाटव के साथ शादी हुई थी। शादी के चार महीने बाद ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।
घटना की जानकारी लगते ही गुरुवार को मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। भाई दीपू जाटव ने आरोप लगाया कि जीजा और उसके पिता ने मिलकर बहन की हत्या की है। युवती की एक अंगुली कटी थी और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
इस पूरे मामले पर ऊमरी टीआई शिवप्रताप सिंह कुशवाह ने कहा कि रात में पति के द्वारा महिला की हत्या की गई है। मायके वालों की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।