12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

रविवार की सुबह 11.30 बजे रूरी का पुरा मार्ग पर हुई वारदात

less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Hussain Ali

Apr 04, 2021

पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

गोहद. रुपयों के लेनदेन के विवाद में गोहद नगर के रूरी का पुरा मार्ग पर एक 38 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात 04 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार जनक सिंह पुत्र सरनाम सिंह जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 16 गांधी नगर गोहद अपने भाई हरी सिंह के साथ रूरी का पुरा जा रहा था। इसी दौरान तहसील कुशवाह निवासी बरथरा रोड गोहद ने आकर उसका रास्ता रोक लिया और बंदूक से जनक सिंह को गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी। ऐसे में अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। मरने से पूर्व दिए अपने कथन में जनक सिंह ने बताया कि उसे तहसील कुशवाह ने गोली मार दी है।

जुए के दौरान लेने देन का चला रहा था विवाद

मृतक जनक सिंह व आरोपी तहसील कुशवाह के बीच जुए के दौरान किए गए लेन-देन का विवाद चला आ रहा था। लिहाजा आरोपी तहसील कुशवाह के रुपए मृतक पर निकल रहे थे। ऐसे में रुपयों की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद रंजिश मानकर तहसील कुशवाह ने जनक सिंह को गोली मार दी।