9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्री में मिला खाने का तेल, बाल्टी, डिब्बा और कैन भर-भरकर ले जा रहे लोग

खाने के तेल का टैंकर जैसे ही सड़क पर पलटा, लोग तेल लूटने के लिए दौड़ पड़े, जिसके हाथ में जो बर्तन आया वही लेकर टैंकर के पास पहुंच गए, एक तरफ तेल लूट रहे लोग, दूसरी तरफ सड़क पर लग रहा लंबा जाम से हालात बेकाबू होने लगे तो पुलिस को भी डंडे चलाने पड़े।

less than 1 minute read
Google source verification
फ्री में मिला खाने का तेल, बाल्टी, डिब्बा और कैन भर-भरकर ले जा रहे लोग

फ्री में मिला खाने का तेल, बाल्टी, डिब्बा और कैन भर-भरकर ले जा रहे लोग

फ्री में खाने का तेल मिल रहा है, ये खबर सुनते ही लोग जो हाथ में आया वो लेकर दौड़ पड़े, किसी ने बाल्टी, किसी ने कैन तो कोई डिब्बा लेकर तेल लेने पहुंच गया, हालात यह थे कि लोग इतना तेल भर-भरकर ले गए कि उनसे उठाने की भी नहीं बन रही थी, ऐसे में उन्हें घर तक तेल ले जाने में कई बार रास्ते में रुकना पड़ा। वर्तमान में तेल के दाम फुटकर बाजार में 100 से 110 रुपए किलो के बीच चल रहे हैं। अगर किसी ने एक बाल्टी भी भर लिया तो वह 2000 रुपए से कम का नहीं है, देखते ही देखते लोग लाखों रुपए का तेल फोकट में ले गए।

दरअसल मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मिहोना में बालाजी मंदिर के समीप रविवार को एक तेल से भरा टैंकर पलट गया, इस टैंकर में खाने का तेल भरा हुआ था, जहां टैंकर पलटा था, उसके आसपास स्थित गांव वालों को जैसे ही खबर मिली कि तेल का टैंकर पलटा है, तो वे तेल लूटने के लिए दौड़ पड़े, ऐसे में महिला, पुरुष बच्चे जिसके हाथ में जो आया वो वही लेकर तेल लूटने पहुंच गया।

सडक़ पर लग गया जाम, पुलिस ने चलाए डंडे
सडक़ पर तेल का टैंकर पलटने के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगने से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, एक तरफ जाम और दूसरी तरफ वाहनों की लंबी लाइन से और वहीं तेल लूटने वाले ग्रामीण के कारण अफरा तफरी मच गई थी, ऐसे में मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की टीम को भी स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : Mahakal : महाकाल की नगरी में चलेंगे 250 ई-रिक्शा, सबसे सस्ता रहेगा किराया