
एक कॉलोनी या मोहल्ले में खुल रही सिर्फ एक दुकान
भिण्ड. सोमवार देर शाम प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में ढील दिए जाने के निर्देश के बाद मंगलवार को व्यापारियों ने दुकानें खोलना शुरू कर दिया था। प्रशासन ने बाजार में भ्रमण कर अनाउंसमेंट के जरिए खुली दुकानों को बंद कराया तथा मंगलवार को पुन: निर्देश जारी किए। नए निर्देश के तहत कॉलोनी या मोहल्ले में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री या किराना की सिर्फ एक ही दुकान संचालित हो सकेगी। वहीं बाजारी इलाके में यदि एक लाइन में कई दुकानें हैं तो उनमें से भी सिर्फ एक ही दुकान को संचालित किया जा सकेगा।
किराना, दूध, राशन, सब्जी, फल एवं मेडिकल की दुकानें सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खोलने के निर्देश हैं। वहीं सैलून, ब्यूटी पार्लर, शराब की दुकान तथा होटल या शॉपिंग मॉल प्रतिबंधित रखे गए हैं। बाजार, कॉलोनी या मोहल्ले में जो भी दुकान संचालित की जाएगी उस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य किया गया है। पांच से अधिक व्यक्ति दुकान पर जमा नहीं हो सकेंगे। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सा उपचार सलाह व सुझाव सेवा मोबाइल पर शुरू
इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर भिण्ड शाखा द्वारा टेलीफोन पर चिकित्सा उपचार सलाह एवं शंका निवारण समिति का गठन किया गया है। समिति में शामिल चिकित्सकों द्वारा मोबाइल या टेलीफोन पर चिकित्सा सलाह प्रदान की जाएगी। इस सेवा के लिए डॉ. विनोद सक्सेना मो. नंबर- 9826217565, डॉ. राकेश शर्मा 9425417919, डॉ. राधेश्याम शर्मा 9425127046, डॉ. केके दीक्षित 9425144211, डॉ. व्हीसी जैन 9826242501, डॉ. आरके मिश्रा 8226037705, डॉ. शैलेंद्र परिहार 8871349989, डॉ. हिमांशु बंसल 7470342025, डॉ. जेएस यादव 9826068791, डॉ. श्याम महेश्वरी 9826217618, डॉ. सौरभ जैन 8319647051, डॉ. हिमांशु कुशवाह 9104271234 एवं डॉ. विनीत गुप्ता मो. नंबर 9425122792 कॉल पर चिकित्सा सलाह देंगे। अस्पताल में वही मरीज भर्ती होंगे जो गंभीर रूप से बीमार या घायल हैं।
Published on:
29 Apr 2020 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
