15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क पर मची चीख पुकार और चंद मिनट में चली गई एक ही परिवार के छह लोगों की जान

नेशनल हाईवे 92 पर बिरखड़ी और गोहद चौराहा के बीच हुआ हादसा

less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

monu sahu

Jan 23, 2020

six people dead in road accident at highway 92

सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, बीच सड़क पर मची चीखपुकार

भिण्ड। नेशनल हाईवे 92 पर बिरखड़ी और गोहद चौराहा के बीच गुरुवार की दोपहर को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कंटेनर का चालक भी घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे 92 पर बिरखड़ी और गोहद चौराहा के बीच कार और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार छह लोग तीन महिलाए, दो पुुरुष और एक बच्चे में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी ने फोन कर बोला अरे यहां तो किसी की बॉडी पड़ी है, घर से लापता था मृतक

जबकि एक युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग उत्तरप्रदेश के इटावा से ग्वालियर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी हाइवे पर तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उनकी गाड़ी अल्टो में टक्कर मार दी।

ग्वालियर अंचल में 700 एकड़ में लगेगी रिलायंस की पहली यूनिट, बनाए जाएंगे गोला-बारूद

जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर में चॉकलेट भरी हुई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने कंटेनर से चॉकलेट के पैकेट लूट लिए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।