5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूत्रसेवा: मुक्त होगी बस स्टैंड की भूमि

आयुक्त नगरीय प्रशासन ने लिखा कलेक्टर को पत्र, रोडवेज बस स्टैंड पर प्राइवेट ऑपरेटर्स का कब्जा

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Rajeev Goswami

Jan 27, 2020

सूत्रसेवा: मुक्त होगी बस स्टैंड की भूमि

सूत्रसेवा: मुक्त होगी बस स्टैंड की भूमि

भिण्ड. सूत्र सेवा बसों का संचालन करने के लिए भिण्ड रोडवेज की 40 फीसदी जमीन प्राइवेट ऑपरेटर्स से मुक्त कराने के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जमीन को मुक्त कराने के बाद अवगत कराने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए गए हैं। सूत्र सेवा के लिए आरक्षित की गई उक्त जमीन पर पिछले एक साल से प्राइवेट आपरेटर्स का कब्जा बना हुआ है। इतना ही नहीं लाखों की लागत से निर्मित बाउंड्रीवाल को भी दबंग प्राइवेट ऑपरेटर्स ने ढहा दिया है।

रोडवेज बस स्टैंड करीब एक लाख वर्ग मीटर में बना है। परिवहन कार्यालय से लगी 4000 वर्ग मीटर जमीन सूत्र बस सेवा के लिए आरक्षित कर दी गई थी, जबकि 60 फीसदी जमीन प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के लिए छोड़ दी गई थी। नपा ने सूत्र बस सेवा के लिए आरक्षित की गई जमीन पर एक साल पहले लाखों रुपए खर्च कर बाउंड्रीवाल का भी निर्माण करा दिया था, लेकिन निर्माण के एक सप्ताह के भीतर ऑपरेटर्स ने कंस्ट्रक्शन ढहा का पूरे बस स्टंैड पर कब्जा कर लिया था। बसें खड़ी होने तथा यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान न होने से सूत्र सेवा बंद पड़ी है।

महज आठ बस हो सकी चालू

पीएम द्वारा ई-लोकार्पित सूत्र बस सेवा में 37 बसों का संचालन होना था लेकिन अभी तक विभिन्न रूटों पर 8 बसें ही चालू हो पाई हैं। जिन ग्रामीण रूटों पर यात्री वाहनों का संकट है उन पर अभी तक एक भी बस शुरू नहीं हो पाई है। वर्तमान में भिण्ड-ग्वालियर रूट पर तीन, फूप से मेहगंाव रूट पर दो, भिण्ड से मौ, भिण्ड से लहार रूट पर एक बस का ही संचालन हो पाया है।

22.07 करोड़ सिटी बस सेवा पर होने वाला प्रस्तावित खर्च

15.89 करोड़ बसों के लिए दिया जाने वाला फाइनेंसियल सपोर्ट

6.18 करोड़ अधोसंरचना के लिए प्रस्तावित बजट

95 लाख पहली किस्त के रूप में मिली राशि

2.16 करोड़ नपा को शासन से आवंटित बजट

बसों की लागत का 40 त्न 7 सालों में शासन ऑपरेटर्स को भुगतान करेंगा।

-सूत्र बस सेवा के लिए आरक्षित स्टैंड पर अवैध कब्जा है। इससे न तो बसें खड़ी हो पा रही है और न ही यात्रियों को कोई सुविधा है। इस संबंध में आयुक्त तथा मंत्री को शिकायत की थी।

प्रशांतसिंह राजावत प्रोप्राइटर धर्मेद्र ट्रेवल्स भिण्ड

-आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग ने बस स्टैंड का 40 फीसदी हिस्सा मुक्त कराने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा।

सुरेंद्र शर्मा सीएमओ नपा भिण्ड