1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैटरियां भरकर ले जा रहे लोडर चालक को पीटा

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें संदेह था कि बैटरियां चोरी की जाई जा रहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Rajeev Goswami

•

Updated: 10 Jun 2020, 11:18 PM IST

बैटरियां भरकर ले जा रहे लोडर चालक को पीटा

बैटरियां भरकर ले जा रहे लोडर चालक को पीटा

भिण्ड. भारौली थाना क्षेत्र के भिण्ड मार्ग पर अमायन कस्बे से पुरानी बैटरियां लेकर जा रहे लोडर वाहन को ग्रामीणों न सिर्फ रोक लिया बल्कि लोडर में भरीं बैटरियों को लूटने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस को शिकायत करने पर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें संदेह था कि बैटरियां चोरी की ले जाई जा रहीं हैं। ऐसे में पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद लोडर वाहन तथा बैटरियों को जबरन लेने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम सैमरा अमायन निवासी शिव सिंह अपने लोडर वाहन में पुरानी बैटरियों को लादकर भिण्ड जा रहा था। बुधवार सुबह 9 बजे सीताराम का पुरा के पास दो लोगों ने बाइक आगे लगाकर वाहन रोक लिया। इससे पहले कि शिव सिंह कुछ समझ पाता वह मारपीट करने लगे। चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो बैटरी जबरन ले जाने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें संदेह था कि वाहन में चोरी की बैटरियां ले जाई जा रहीं हैं। लिहाजा वह वाहन को रोक कर पुलिस थाने ही लेकर आने वाले थे। ऐसे में पुलिस लोडर वाहन तथा दोनों ग्रामीण युवकों को थाने ले गई। यहां बैटरियों की तफ्तीश करने के बाद सही पाए जाने पर वाहन के अलावा दोनों ग्रामीण युवकों को भी बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार घायल मेहगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 92 पर जीसकपुरा के पास अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड सवार 31 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा युवक को घायल अवस्था में मेहगांव अस्पताल से ग्वालियर के लिए रैफर किया है। हादसा 9 जून की दोपहर 1.30 बजे का है। सतेंद्र सिंह नरवरिया पुत्र रामदत्त सिंह नरवरिया निवासी प्रतापपुरा मेहगांव ने शिकायत में बताया कि वह हाइवे से गुजर रहा था तभी ट्रक क्र. एमपी 07 एचबी 6735 ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।