1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशु आश्रम खोल लाचार जानवर व पक्षियों का जीवन बचा रहे युवा, नए विभाग का उद्घाटन आज

भिण्‍ड. लाचार, घायल पशु-पक्षी और जानवरों का दर्द अगर किसी ने जाना है तो वह भिण्‍ड के इंसानियत युवा मंडल समिति के लोग हैं। इन युवाओं ने वर्ष 2017 में ऐसे जीवों को संरक्षित करने का संकल्‍प लिया, जो चोट लगने या बीमार होने के बाद सड़कों पर तड़प-तड़पकर जान गंवा देते थे। ग्रुप में अब 400 से अधिक ऐसे शिक्षित युवा काम कर रहे हैं जो खुद ही इन जानवरों को उपचार देकर जीने का माध्‍यम बने हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Vishnu Tomar

Feb 26, 2023

पशु आश्रम खोल लाचार जानवर व पक्षियों का जीवन बचा रहे युवा, नए विभाग का उद्घाटन आज

बस स्‍टैंड पर बना पशु आश्रम

भिण्‍ड. लाचार, घायल पशु-पक्षी और जानवरों का दर्द अगर किसी ने जाना है तो वह भिण्‍ड के इंसानियत युवा मंडल समिति के लोग हैं। इन युवाओं ने वर्ष 2017 में ऐसे जीवों को संरक्षित करने का संकल्‍प लिया, जो चोट लगने या बीमार होने के बाद सड़कों पर तड़प-तड़पकर जान गंवा देते थे। ग्रुप में अब 400 से अधिक ऐसे शिक्षित युवा काम कर रहे हैं जो खुद ही इन जानवरों को उपचार देकर जीने का माध्‍यम बने हैं।

प्रशासन के सहयोग से शहर के बस स्‍टैंड पर बने पशु आश्रम में अब एक नए विभाग का निर्माण प्रशासन के सहयोग से किया है। आज शाम को 6 बजे विधायक संजीव सिंह कुशवाह, कलेक्‍टर डॉ सतीश कुमार एस और एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान इस विभाग का लोकार्पण करेंगे। सीमित जगह होने के कारण जानवरों की देखभाल और उनके उपचार में कठिनाई को देखते हुए प्रशासन व जनसहयोग से समाजसेवी युवाओं ने नया विभाग तैयार किया है। समिति के अध्‍यक्ष अनंत इंसानियत ने बताया नए कमरों के निर्माण का मुख्‍य उद्देश्‍य अधिक से अधिक घायल जानवारों की मदद कर उनका उपचार करना है।

70 जानवरों का चल रहा उपचार:

वर्तमान में इंसानियत ग्रुप द्वारा पशु आश्रम में 60 से 70 जानवर व पक्षियों का उपचार किया जा रहा है। इनमें 55 कुत्‍ते, 3 बिल्‍ली, 8 बंदर, 3 कबूतर, 2 अन्‍य पक्षी घायल या चोटिल हैं। युवाओं द्वारा इन जीवों को जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रुप के सदस्‍यों का मानना है कि घर में अगर किसी को तकलीफ होती है तो हम चिंतित हो जाते हैं, इसी तरह हर जीव को चोट लगने पर कष्‍ट होता है। उसक दर्द को समझा और युवाओं को जोड़कर इस पुण्‍य कार्य को शुरू किया है।

Story Loader