
टपूकड़ा. मुख्य बाजार गुजरती रथयात्रा।
भिवाड़ी. हरियाणा राज्य के हिसार जिला स्थित अग्रोहा धाम शक्ति पीठ से प्रारंभ हुई अग्रवंश की कुलदेवी मां महालक्ष्मी विराजित भव्य रथयात्रा कई जिलों से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करने पर औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में अग्रवाल समाज की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने रथयात्रा के आगे 18 वाहनों पर अग्रवाल समाज के 18 गोत्र के बैनर लगा कर यात्रा की अगुवाई की गई।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाशचंद गोयल के नेतृत्व में रथयात्रा रात्रि विश्राम तावड़ू में करने के बाद सुबह रवाना होकर भिवाड़ी बैरियर से बाजार होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। महालक्ष्मी विराजित रथ के भिवाड़ी में आगमन पर अग्रवाल बंधुओं ने उत्साह के साथ जयकारें लगाते हुए यात्रा का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को ढाबा कांप्लेक्स सदस्यों की ओर से जलपान कराया गया। महालक्ष्मी मैया की आरती भी की गई। यहां पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अग्रसेन महाराज के जीवन व मां लक्ष्मी के अवतरण संबंधी जानकारी सांझा की। यात्रा में जो गुरुजन आए, उन्होंने महाराज अग्रसेन के जीवन व उनके सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। समाज के युवा भी ध्वज लेकर रथयात्रा के साथ टपूकड़ा बस स्टैंड, नया बाजार से पुराना बस स्टैंड, मैन मार्केट टपूकड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर आकर रुके और मां लक्ष्मी की आरती की गई। लक्ष्मी माता के जयकारे लगाते हुए वापस राजस्थान हेरिटेज पहुंचे, जहां रथयात्रा का रात्रि विश्राम के बाद सुबह 8 बजे तिजारा के लिए रवाना किया।
यात्रा का उद्देश्य अग्रोहा धाम में महालक्ष्मी मंदिर के लिए सहयोग है जुटाना
पदाधिकारियों ने बताया कि रथयात्रा का ध्येय समाज में भाईचारे का माहौल बनाने व अग्रोहा धाम में महालक्ष्मी मंदिर के लिए सहयोग जुटाना है। रथयात्रा भिवाड़ी से चलकर दोपहर को टपूकड़ा के लिए प्रस्थान कर गई। यहां से तिजारा पहुंच कर वापस भिवाड़ी आएगी। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने अग्र बंधुओं से अधिक से अधिक सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा टीम रथयात्रा को सफल बनाने में जुटी रही। यात्रा में अग्रवाल समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
चांदी से बनेगा भव्य मंदिर
रथयात्रा के साथ आए समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अग्रोहा धाम से 18 रथ यात्राएं एक साथ रवाना की गई हैं, ये यात्राएं पूरे भारत के प्रत्येक जिले, नगर, कस्बों से होते हुए अग्रवाल समाज को जागरूक करने तथा अग्रोहा धाम पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए सहयोग जुटाएगी। मंदिर 108 फीट ऊंचा, 108 फीट चौड़ा चांदी से बनने वाले मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
.................
Published on:
25 Aug 2022 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
