
उद्योग क्षेत्र भिवाड़ी, कहरानी, चौपानकी, खुशखेड़ा में बड़ेगा फायर बिग्रेड की संख्या
भिवाड़ी. औद्योगिक क्षेत्र के साथ आवासीय, व्यावसायिक और कबाड़ गोदाम में आगजनित घटनाओं से निपटने के लिए आधा दर्जन नए दमकल वाहनों बेड़ा आने वाला है। जिससे सभी औद्योगिक क्षेत्र में आग की घटना सामने आने पर कुछ ही देर में दमकल की एक दर्जन गाडिय़ां मौके पर पहुुंच जाएंगी और स्थिति को जल्द नियंत्रण कर आग से होने वाले बड़े नुकसान से उद्यमियों को बचाया जा सकेगा। अभी तक भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फूलबाग फायर स्टेशन पर दो दमकल वाहन तैनात हैं। अभी यहां पर एक फायर बिग्रेड आएगी। चौपानकी और खुशखेड़ा स्थित फायर स्टेशन पर एक-एक दमकल वाहन ही हैं। यहां पर एक छोटी और एक बड़ी फायर बिग्रेड और रखी जाएगी। साढ़े चार हजार लीटर के फायर टेंडर की स्वीकृति मिल चुकी है। साढ़े 12 हजार लीटर की फायर बिग्रेड खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। कहरानी में नया फायर स्टेशन निर्मित हो चुका है। कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में भी आग की घटनाओं को देखते हुए यहां भी एक वाहन रखा जाएगा। सलारपुर में फायर स्टेशन प्रस्तावित है। नगर परिषद के पास तीन दमकल वाहन हैं। इस तरह सभी स्टेशन पर दमकल वाहन की उपलब्धता पर्याप्त हो जाएगी। आग की घटना होने पर संबंधित औद्योगिक क्षेत्र से जल्दी ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच जाएगी। भिवाड़ी, कहरानी चौपानकी, पथरेड़ी, सारेखुर्द, खुशखेड़ा, सलारपुर, कारोली सभी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं है, जिन क्षेत्र में फायर स्टेशन हैं, वहां दमकल वाहन, दो और एक-एक हैं। औद्योगिक क्षेत्रों की एक-दूसरे से दूरी भी पर्याप्त है। ऐसी स्थिति में आगजनी होने पर मामला बिगड़ जाता है।
अभी तक चार दमकल
रीको के पास अभी तक चार दमकल वाहन हैं, आगजनी होने पर दमकल वाहन को पहुंचने में कुछ समय लगता ही है। इतनी देर में आग विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसी स्थिति में आग बुझाने से अधिक आसपास फैलने से रोकने पर ध्यान केंद्रित हो जाता है। संबंधित इकाई में बड़ा नुकसान हो जाता है। चौपानकी में एक ही दमकल वाहन हैं, जबकि यहां एक हजार औद्योगिक इकाई हैं। एक साथ दो इकाई में घटना होने पर स्थिति विकट हो जाती है। भिवाड़ी से दमकल पहुंचने में 15 से बीस मिनट का समय लगता है, इतनी देर में फैक्टरी जलकर राख हो जाती हैं। बड़ी घटना होने पर आसपास की फैक्टरी और क्षेत्र से दमकल वाहन बुलाने पड़ते हैं।
13 दमकल का हो जाएगा बेडा
रीको की ओर से प्रस्तावित आधा दर्जन दमकल वाहनों की खरीद के बाद फायर स्टेशन पर 13 दमकल वाहनों का बेडा हो जाएगा। इस तरह छोटी-बड़ी आगजनी होने, एक साथ दो स्थान पर दुर्घटना होने, त्वरित नियंत्रण हो सकेगा। दो घटनाएं होने पर भी आधा-दर्जन वाहन एक साथ मौके पर पहुंचकर आगजनी को नियंत्रण कर सकेंगे। एक साथ कई दुर्घटना होने पर रोकथाम के साथ अन्य क्षेत्र के वाहनों को मदद के लिए बुलाया जा सकेगा, अभी तक दूसरे क्षेत्र के वाहन आने में जितना समय लगता है, तब तक स्थिति बिगड़ चुकी होती है।
कहरानी और खुशखेड़ा फायर स्टेशन पर एक छोटी-एक बड़ी फायर बिग्रेड रखी जाएगी, जिससे कि औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर शीघ्र नियंत्रण किया जा सके।
अखिल अग्रवाल, यूनिट हेड, रीको
Published on:
01 May 2026 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
