5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात अंधड़ बारिश से आए फॉल्ट, हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित

औद्योगिक क्षेत्र में रविवार-सोमवार देर रात आए अंधड़ और बारिश ने बिजली तंत्र को काफी नुकसान पहुंचाया। कई जीएसएस और उनके निकलने वाले फीडर पर फॉल्ट आ गए और उपकरण खराब हो गए, जिसकी वजह से सैकड़ों औद्योगिक इकाई और आवासीय उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

2 min read
Google source verification

भिवाड़ी

image

Dharmendra dixit

image

Dharmendra Dixit

May 05, 2026

सिस्टम को सुधारने और उपकरण बदलने में हुई घंटे की मशक्कत

भिवाड़ी. औद्योगिक क्षेत्र में रविवार-सोमवार देर रात आए अंधड़ और बारिश ने बिजली तंत्र को काफी नुकसान पहुंचाया। कई जीएसएस और उनके निकलने वाले फीडर पर फॉल्ट आ गए और उपकरण खराब हो गए, जिसकी वजह से सैकड़ों औद्योगिक इकाई और आवासीय उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात से आपूर्ति सुधारने और लाइन दुरस्त करने में जुटे निगम अभियंताओं को पूरी तरह आपूर्ति बहाल करने में कई घंटे का समय लग गया। इस दौरान कई औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन बाधित रहा। अंधड और बारिश के बाद आवासीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से आमजन को मुसीबत झेलनी पड़ी। बिना बिजली के मच्छर और गर्मी का सामना करना पड़ा।

अंधड़ बारिश से यहां हुआ नुकसान
बिजली निगम अभियंताओं के अनुसार 11 केवी जीएसएस मुंडाना मेव की पूरी आपूर्ति रात तीन से सुबह आठ बजे तक बंद रही। जीएसएस की लाइन फॉल्ट होने से 1500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। 132 नीलम चौक से निकलने वाले 33 केवी फीडर नंबर चार, 33 केवी महावीर फीडर की आपूर्ति सुबह तीन से नौ बजे तक बंद रही, जिसकी वजह से 33 केवी कनेक्शन वाली 23 इकाइयों की आपूर्ति बंद हो गई, उक्त इकाइयों में उत्पादन बाधित रहा। यहां फीडर पर जंपर निकल गए। 220 केवी बिलाहेड़ी जीएसएस से निकलने वाला 33 केवी एक नंबर फीडर रात को डेढ़ से सुबह 11 बजे तक पैंथर कंडक्टर टूटने की वजह से बंद रहा है। उक्त जीएसएस पर 33 केवी कनेक्शन वाली चार कंपनी है। 220 केवी जीएसएस बिलाहेड़ी से 33 केवी हरचंदपुर फीडर में फॉल्ट आ गया, जिसकी वजह से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। यहां पर 1400 कनेक्शन हैं। 33 केवी घटाल जीएसएस लाइन फॉल्ट होने की वजह से तीन घंटे बंद रहा। यहां 1200 कनेक्शन है। औद्योगिक के साथ आवासीय क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। यूआईटी सेक्टर पांच में करीब 50 कनेक्शन और आठ में 40 उपभोक्ताओं की आपूर्ति फॉल्ट की वजह से बाधित रही। आरएचबी सेक्टर एक, दो, तीन में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से सौ घरों में आपूर्ति बाधित रही।

बड़ा नुकसान होने से बचा
रात को एक बार तेज अंधड़ ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया लेकिन बड़ा नुकसान होने से बच गया। अंधड़ और बारिश के बाद क्षेत्र में बिजली के तार और खंबे टूटने से बच गए। क्षेत्र में बिजली तार और खंबे टूटने के मामले सामने नहीं आए। अंधड़ और बारिश एक साथ होने से जीएसएस और फीडर पर लाइन फॉल्ट और कुछ तकनीकि सामान ही खराब हुआ, जिसकी वजह से उक्त क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई, दोपहर से पहले सभी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।