5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी विभागों पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया

बकाया प्राप्त करने, खराब मीटर बदलने और टीएंडडी लॉस कम करने दिए निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी विभागों पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया

सरकारी विभागों पर 12 करोड़ का बिजली बिल बकाया

भिवाड़ी. विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता सर्किल कार्यालय की पहली समीक्षा बैठक बुधवार को रीको हिल टॉप पर हुई। बैठक में अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडेय ने सभी नौ उपखंड सहायक अभियंताओं को राजस्व वसूली, टीएंडडी लॉस कम करने एवं खराब मीटर बदलने के निर्देश जारी किए।
तीन घंटे तक चली बैठक में अधीक्षण अभियंता ने भिवाड़ी उपखंड में 25 करोड़ के बकाया को कम करने, जिसमें सरकारी विभागों पर 12 करोड़ का बकाया है, सरकारी विभाग को नोटिस जारी कर वसूली करने के निर्देश दिए। 13 करोड़ की वसूली के लिए उपखंड स्तर पर टीम गठित कर वसूली के निर्देश दिए। इसी प्रकार टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़, खैरथल, हरसौली, कोटकासिम, मुंडावर और सोढ़ावास उपखंड के सहायक अभियंताओं को बकाया प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। टपूकड़ा को इस महीने का शत प्रतिशत और दस प्रतिशत पुराना बकाया, किशनगढ़बास खंड को शत प्रतिशत इस महीने का और दो प्रतिशत पुराना बकाया प्राप्त करने के निर्देश दिए। खराब मीटर में एक साल से ऊपर वालों को सबसे पहले बदलने और उसके बाद छह महीने, उसके बाद तीन महीने और उसके बाद वर्तमान में खराब हुए मीटर को बदलने के निर्देश दिए। पुराने कटे हुए कनेक्शन में प्रत्येक उपखंड को बकाया राशि का दस प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए।
बैठक में एक्सईएन सीताराम जांगिड़, टीए राजेंद्र बढ़ेरा, पीओ गजानंद शर्मा, एईएन चंद्रेश शर्मा, आरसी मीना, सुमित चौधरी, सौरव जोशी, दिनेश भड़ाना, आरएन शर्मा, गजानंद मंडावरिया, नवीन यादव, एओ महेंद्र परनामी और एआरओ नरपत सिंह उपस्थित रहे।