
एसटीपी पर 1.37 करोड़ से लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र
भिवाड़ी. बीडा द्वारा वसुंधरा नगर स्थित एसटीपी प्लांट पर प्रति महीने ढाई से तीन लाख का बिजली बिल बचाया जाएगा। इसके लिए बीडा द्वारा प्लांट पर 1.37 करोड़ रुपए से सोलर प्लांट लगाया जाएगा। सोलर प्लांट की क्षमता 225 किलोवाट होगी। इसके साथ यह प्लांट २५ साल तक काम करेगा, इस दौरान बिजली बिल में जाने वाला पैसा बचेगा। जो कंपनी लगाएगी उसके द्वारा ही इसका रखरखाव किया जाएगा। टेंडर के बाद कार्यादेश की प्रक्रिया चल रही है, इसके बाद करीब छह महीने में सोलर प्लांट लगकर तैयार हो जाएगा।
----
पानी का पार्क में उपयोग
बीडा का वसुंधरा नगर में चार एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) है। इसमें यूआईटी सेक्टर और आवासन मंडल के सेक्टर का सीवरेज आता है। इसी परिसर में नगर परिषद का भी एसटीपी स्थित है, जिसकी क्षमता करीब तीन एमएलडी है। बीडा के एसटीपी से पानी शोधित होकर सेंट्रल पार्क सहित यूआईटी के अन्य पार्क में जाता है।
----
अभी महीने का इतना बिल
बीडा द्वारा एसटीपी के लिए प्रति महीने दो से तीन लाख का बिल भरा जाता है। इस सौर ऊर्जा प्लांट के लगने के बाद इस बिल की राशि को बचाया जा सकेगा। बीडा अभियंताओं के अनुसार 1.37 करोड़ से प्लांट लगने के बाद २५ साल में करीब 7.50 करोड़ रुपए की बचत हो सकेगी। एक बार की बड़ी लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद प्रति महीने बिल की बड़ी राशि बचेगी।
Published on:
09 Sept 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
