24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshara Singh: अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कनबलिया से धक्का’ रिलीज, गुलाबी साड़ी में दिखाईं हॉट अदाएं

Akshara Singh New Song: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बेहतरीन गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Akshara Singh New song released Kanbaliya Se Dhakka bhojpuri

अक्षरा सिंह

Akshara Singh New Song: भोजपुरी जगत में अपनी गायकी और अभिनय सबों के दिलों पर राज करने वाली सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया लोकगीत "कनबलिया से धक्का" रिलीज हो गया है। इस लोकगीत में अक्षरा सिंह का प्रजेंस और उनकी गायकी एक बार फिर से भोजपुरी के दर्शकों को मदहोश कर देने वाली है। यह एक रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज से और भी मजेदार बना दिया है।

अक्षरा ने एक बार फिर से अपने इस गाने से साबित कर दिया कि वह हर विधा में अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करने में सक्षम है। अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में महिला शक्ति की मिसाल के रूप में अपनी मेहनत के बदौलत स्थापित हुई हैं। इस वजह से उनका अपना एक फैन बेस भी है। बॉलीवुड भी अक्षरा की इस काबिलियत से उन्हें एडमायर करती है।

फैंस अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं
अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जो रिलीज के साथ ही वायरल होना भी शुरू हो गया है। इस गाने की म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह की गुलाबी साड़ी में मदहोश करने वाली अदा कहर ढा रही है। जिसे देखकर उनके फैंस भी अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस बोली- हर किसी को पसंद आएगा यह गाना
लोकगीत कनबलिया से धक्का को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा, “यह गाना बेहद एंटरटेनिंग है और इसे हर किसी को सुनना चाहिए। इस गाने में रूमानियत और रूहानियत दोनों आकर्षण का केंद्र है। मुझे लगता है कि मेरा यह गीत हर किसी को पसंद आएगा और सबों से मुझे आशीर्वाद भी मिलेगा।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “लोकगीत प्रेम की शानदार अभिव्यक्ति है। इस गीत को खासकर महिलाओं के बीच भी अधिक तवज्जो मिलने वाली है। इस गाने में शालीनता और सहजता है जो हमारी भोजपुरी की खूबसूरती है। इसलिए मैं सब लोगों से आग्रह करूंगी कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें ताकि मुझे आपके लिए और अच्छे मनोरंजन को लेकर आने की प्रेरणा मिलती रहे।”

अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में लीडिंग सिंगर एक्टर हैं। जिन के गाने को खूब पसंद भी किया जाता है। लोग इन के गाने पर सोशल मीडिया रिल्स भी को बनाते नजर आते हैं। शायद यही वजह है कि भोजपुरी के अलावे दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अक्षरा सिंह को अन्य कलाकारों पर सबसे पहले प्रधानता दी जाती है।

यह भी पढ़ें: 'लबनी से ताड़ी’ राकेश मिश्रा का नया गाना हुआ सुपर फ्लॉप, जानें 24 घंटे में कितने मिले व्यूज

अक्षरा का लोकगीत "कनबलिया से धक्का" भी रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षरा की आवाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके गीतकार डी के दीवाने हैं। फीचर अनुराग मिश्रा, म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह, संगीतकार रत्नेश सिंह और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय और डीओपी रवि राठौड़, राजेश राठौड़ हैं।