28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अक्षरा सिंह का गाना ‘छठी मईया करिहा दुलार’ हुआ रिलीज, बेहद खास है यह छठ का गीत

Chhath Puja New Song: भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह छठ पूजा 2023 के अवसर पर छठ गीत 'छठी मईया करिहा दुलार' लेकर आई हैं जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
akshara_singh_song_chhathi_maiya_kariha_dular_released_watch_video_.jpg

छठ पूजा पर अक्षरा सिंह लाईं नया छठ गीत

Chhath Puja New Song: भगवान भास्कर को समर्पित लोक आस्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह की मधुर कृति "छठी मईया करिहा दुलार" रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह ने इस छठ गीत के जरिए एकबार फिर से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है। जो छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत "छठी मईया करिहा दुलार" लेकर आई हैं।

इस गाने को कंपोज प्रजक्ता शुक्रे ने किया है। दोनों की जोड़ी इस गीत को और भी खास बनाती है। गाने में अक्षरा ने छठ मां की महिमा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह गाना कुछ इस तरह का है कि अक्षरा सिंह के साथ गीतकार मनोज यादव की भी मेहनत कमाल की है।



जानिए अक्षरा ने गाना को लेकर क्या है

अक्षरा सिंह ने गाने को लेकर कहा कि मैंने अब तक कईं छठ गीत गाएं हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है। इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।”

अक्षरा सिंह का छठ गीत "छठी मईया करिहा दुलार" Namyoho स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। यह रिलीज के साथ लोगों के बीच खूब पसंद भी किया जाने लगा है। यह प्रजक्ता शुक्रे की भावपूर्ण रचना और मनोज यादव के समृद्ध काव्य छंदों पर आधारित है।

यहां देखें वीडियो