
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bhojpuri Actress Rape: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। 21 साल की पीड़िता दिल्ली में रहती है, उसके साथ गुरुग्राम के एक होटल में रेप किया गया है। दिल्ली पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह भोजपुरी फिल्म इंसल्ट्री में काम करती है। उसके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। लड़की की इंस्टाग्राम पर महेश पांडे नाम के शख्स से दोस्ती हुई, जिसने उसे भोजपुरी सिनेमा में हीरोइन के तौर पर काम करने का ऑफर किया। बातचीत बढ़ने पर उसने लड़की को इंटरव्यू लेने के बहाने गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया। लड़की का कहना है कि उसके रूम में जाने के बाद महेश ने दरवाजा बंद कर लिया और उससे बदतमीजी शुरू कर दी। लड़की ने कमरे से निकलने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। आरोपी ने किसी से कहने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के साथ ये घटना 29 जून को हुई। वह आरोपी की धमकी के चलते पुलिस के पास नहीं आई। आखिरकार उसने हिम्मत की और बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Published on:
21 Jul 2023 02:45 pm

बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
