29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhojpuri Song Release: भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘दिल में समा गइला’ रिलीज

Bhojpuri Song Release भोजपुरी रोमांटिक गाना 'दिल में समा गइला' रिलीज

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Aug 26, 2024

Bhojpuri Song Release

Bhojpuri Song Release

Bhojpuri Song: भोजौरी इंडस्ट्री में रोजाना एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं। जिससे इस बात का एहसास होने लगा है कि ये इंडस्ट्री अब ग्रो करने लगी है। अब भोजपुरी सिनेमा जगत में एलबम्स के गाने पर भी अच्छा खासा बजट खर्च किया जाने लगा है। जिससे इन सांग्स की डिमांड बढ़ गई है। अब इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और सिंगर प्रियंका सिंह का नया सांग रिलीज किया गया है। जिसके बोल है 'दिल में समा गइला'। इस गाने में माही श्रीवास्तव पिंक कलर के लहंगा और चोली में कमाल की लग रही है। वहीं एक्ट्रेस अपनी कातिल अदाओं का जब जादू चलाती हैं तो सबकी निगाहें थम जाती हैं। इसके ऊपर प्रियंका सिंह की मदहोश कर देने वाली आवाज लोगों को अपना दीवाना बनने के लिए काफी है। अगर बात करे इस जोड़ी की तो जब जब ये जोड़ी साथ आती है तो गर्दा ही उड़ा देती है। इस गाने में माही के हुश्न और अदा की जितनी तारीफ की जाय वह बहुत ही कम होगा। इस गाने का फिल्मांकन भी बहुत ही बड़े पैमाने पर किया गया है। जो दर्शकों को देखने बड़ा ही भव्य और सुंदर लग रहा है।

प्रेमी के प्यार में पड़ा गई माही श्रीवास्तव

इस गाने में माही अपने ऑनस्क्रीन प्रेमी के प्यार में पड़ा गई है। और उन्हें हर तरह वही नजर आ रहा है। इस सांग में महि ने एक यंग टीनेजर के तौर पर परफॉर्म किया जो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। महि श्रीवास्तव अपनी सहेलियों से कहती है कि 'जानू प्यार में तोहरा पड़ गइनी, रही पहिले ना एतना बिगड़ गइनी, हमरा कवना अदा पर लुभा गइला, अइसन तू का कईला दिलवे में समा गइला'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना 'दिलवा में समा गइला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में मनमोहक अदायगी किया है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। मिक्स एंड मास्टर फोनिक स्टूडियो ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

यह भी पढ़ें:Justice Hema Report: ‘सेक्स ऑन डिमांड’ के गंदे खेल से गुजर रहीं एक्ट्रेस, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर बड़ा खुलासा

Story Loader