भोजपुरी

‘Tinku Jiya’ के भोजपुरी वर्जन ने लोगों को बनाया दीवाना, स्नेह के ठुमके और अंकुश-राजा की जोड़ी ने मचाया गदर

Bhojpuri Song Tinku Jia: सनी देओल की साल 2011में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का गाना टिंकू जिया का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी टिंकू जिया में अंकुश,राजा और स्नेह उपाध्याय हैं। यह तीनों टिंकू जिया की धुन पर साथ में थिरकते नजर आ रहें हैं।

2 min read
Jun 13, 2023
Bhojpuri Song Tinku Jia

Bhojpuri Song Tinku Jia: सनी देओल की साल 2011 में आई बॉलीवुड फिल्म 'यमला पगला दीवाना' का गाना 'टिंकू जिया' तो आपने सुना ही होगा। इसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल मेन रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक रही थी लेकिन ये गाना सुपरहिट हुआ था। हर पार्टी से लेकर फंक्शन और शादियों में यह बजता हुआ सुनाई देता है। अब भोजपुरी में 'टिंकू जिया' गाने को रीक्रिएट किया गया है। इसमें स्नेह उपाध्याय और अंकुश- राजा हैं। उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। यूट्यूब पर गाना खूब सुना जा रहा है और पसंद भी किया जा रहा है।

'टिंकू जिया' को मिला रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
'टिंकू जिया' का रीक्रिएट वर्जन टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को भोजपुरी में युवा सुपर स्टार अंकुश – राजा और भोजपुरी सिंगर स्नेह उपाध्याय ने अपनी खूबसूरत आवाज दी। इनकी आवाज और ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। गाने को भोजपुरी वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।अंकुश राजा इस गाने के लिए चैनल को शुक्रिया कहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस गाने को इतने लोगों ने पसंद किया उसे क्रिएट करने का मौका मिलेगा यह उन्होंने नहीं सोचा था। रीक्रिएट करना आसान नहीं होता लेकिन फिर भी उन्होंने कोशिश की।

'टिंकू जिया' का भोजपुरी वर्जन हुआ हिट
भोजपुरी वर्जन के लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है। गाने को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

सुपरहिट है बॉलीवुड का ओरिजनल गाना
ओरिजनल हिंदी गाने को यूट्यूब पर 7 करोड़ लोगों ने देखा है। इसे ममता शर्मा और जावेद अली ने गाया है। म्यूजिक और लिरिक्स अनु मलिक के हैं । गाने में धर्मेंद्र, सनी देओ, बॉबी देओल और नफीसा अली हैं।

Published on:
13 Jun 2023 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर