10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dole Jab Kamariya: भोजपुरी सांग ‘डोले जब कमरिया’ ने लूटी महफिल, लोगों को आई पसंद

Dole Jab Kamariya: खुशी कक्कड़ और मुस्कान का भोजपुरी लोकगीत 'डोले जब कमरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jul 02, 2024

Dole Jab Kamariya

Dole Jab Kamariya

Dole Jab Kamariya: भोजपुरी में हमेशा नया प्रयोग करने में अग्रसर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी वीडियो अल्बम गानों को उच्चतम क्वालिटी की मेकिंग करके इतिहास रच दिया है। भोजपुरी अल्बम गीतों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने में यह म्यूजिक कंपनी ने अहम भूमिका निभाई है। जिसकी देखादेखी और मेकर्स ने बेहतरीन वीडियो अल्बम बनाना शुरू किया। इसी कड़ी में एक बार फिर काफी महंगा और बेस्ट क्वालिटी का वीडियो अल्बम सांग 'डोले जब कमरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है, जिसकी शूटिंग और मेकिंग बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की बराबरी का लग रहा है।

कातिल अदा और हुश्न का मुस्कान ने खूब बिखेरा जलवा

इस गाने को कई अलग अलग लोकेशन पर भव्यता के साथ फिल्माया गया है। इस गाने में एक्ट्रेस मुस्कान ने अपनी कातिल अदा और हुश्न का खूब जलवा बिखेरा है। वेस्टर्न और इंडियन लुक में वह सबका होश उड़ा कर बिजली गिरा रही है। वह अपनी पतली कमर के लचक से सबको दीवाना बना रही है। वेस्टर्न ऑउटफिट पहने वह अपने अट्रैक्टिव फिगर से सबकी निगाहें अपनी ओर खींच रही है तो वहीं वह अपने डांस मूमेंट से सबको हिला रही है।

इस गाने को पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। उनकी मनमोहक सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस मुस्कान ने ऐसी अदाकारी किया है की महफ़िल में शमाँ बंध गया है। यह प्यारा लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस मुस्कान ग्रीन कलर के वेस्टर्न ऑउटफिट पहने इठलाते हुए किसी सिटी की गलियों में चलते हुए दिख रही हैं, जिसे हर कोई मुड़ मुड़कर देखने लगता है। तो वहीं दूसरे फ्रेम में वह इंडियन लुक में अपनी सहेलियों संग गाँव के बाहर किसी रमणीय स्थल पर ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि…
'पागल भईल बाटे आरा पटना बॉम्बे दिल्ली, केहू काहे खोवा केहू कहेला रसीली, येही जायके खोत मोजवलन कुल रंगदार के रंगदरिया, गोले गोले गोले गोले डोले जब कमरिया…देखि के पागल बा पूरा संवरिया, केहु मारे आंख केहू धरे अकवरिया, देखी के पागल बा पूरा संवरिया…'

गौरतलब है कि ऐसे गाने की मेकिंग सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ही कर सकते हैं, जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा ऊंचाई देने की ही सोचते हैं। उनकी सोच और नये प्रयोग का फल है कि आज भोजपुरी अल्बम गीतों की इमेज बदल गई है।

यह भी पढ़ें:बिग बॉस से आउट होने के बाद ‘पायल मलिक’ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

भोजपुरी लोकगीत 'डोले जब कमरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार

बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'डोले जब कमरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान ने गजब का डांस करके मन मोह लिया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर छोटू लोहार, डीओपी व एडिटर आरबीके एंटरटेनमेंट हैं। मेकअप रवि सिंह सरदार, कॉस्ट्यूम मोनी डिज़ाइन, डीआई भीमचन्द्रराय मुर्मू, प्रोडक्शन आरबीके एंटरटेनमेंट का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।