25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेसारी लाल से लेकर अक्षरा सिंह तक राम भक्ति में डूबे ये भोजपुरी सितारे, प्राण प्रतिष्ठा से पहले रिलीज हुए ये 3 राम भजन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भोजपुरी सितारों ने राम भजन यूट्यूब पर रिलीज कर दिए हैं। दर्शक इन भजनों को खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने कौन-कौन से भजन रिलीज किए हैं?

less than 1 minute read
Google source verification
Khesari Lal to Akshara Singh released before Ram Bhajan Ram mandir inauguration

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक राम भक्ति के रंग चुका है। राम भक्ति का रंग भोजपुरी सितारों पर भी जमकर चढ़ा है। भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव से लेकर हिरोईन अक्षरा सिंह तक ने भोजपुरी में राम भजन गाया है। आइए जानते हैं किन भोजपुरी कलाकारों ने कौन से राम भजन गाए।

‘स्वागत करो श्री राम का’
भोजपुरी के सिंगर राकेश मिश्रा ने राम भजन रिलीज किया है। राकेश मिश्रा का यह राम भजन यूट्यूब पर छाया हुआ है। राम भक्त इस गाने को काफी पसंद कर रहे है।

‘राम सबके हैं’
भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह जिनकी खूबसूरती के उनके फैंस दीवाने हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षरा सिंह ने ‘राम सबके हैं’ गीत को रिलीज किया है। इस गीत को अक्षरा ने खुद गाया है। फैंस का इस गीत को खूब प्यार दे रहे हैं।

‘राम जी की जय हनुमान जी की जय’
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल ने ‘राम जी की जय हनुमान जी की जय’ गीत को यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गीत ने दो दिनो में 16 लाख से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर ली है। इस वीडियो में दलेर मेंहदी ने भी गीत गाया है। यह उनकी अपकमिंग फिल्म रंग दे बसंती का गीत है।