10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेसारी लाल यादव ने पहनी वर्दी, POK में मचा तहलका, ‘रंग दे बसंती’ में सफल होगा मिशन कश्मीर?

Rang De Basanti Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की मच अवेटेड फिल्म 'रंग दे बसंती' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी मूवी से टेलीविजन की मशहूर 'हिटलर दीदी' रति पांडे भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। आइये जानते हैं मूवी को लेकर क्या है अपडेट।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Mar 02, 2024

khesari lal yadav movie rang de basanti

Rang De Basanti Trailer: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग मूवी 'रंग दे बसंती' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। 'रंग दे बसंती' में खेसारी लाल यादव का ये किरदार चौंकाने वाला है। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं मूवी के इस सस्पेंस के बारे में।


रंग दे बसंती में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस रति पांडे और डायना खान लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जहां एक तरफ रति पांडे हिंदी टीवी सीरियलों की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं और भोजपुरी सिनेमा में इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं वहीं खेसारी लाल यादव ने पहले से ही अपना जलवा भोजपुरी सिनेमा में बरकरार रखा है।


खेसारी लाल यादव ट्रेलर में फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। 'रंग दे बसंती' में खेसारी एक जांबाज सैनिक के रूप में होंगे, जो देश के लिए हमेशा मर मिटने को तैयार रहता है। इसके साथ ही खेसारी यूनिवर्सिटी में एक युवा नेता के रूप में भी दिखेंगे। इस रोल में वह भगवान श्रीराम का घोष करते दिखाई दिए हैं। खेसरी कभी मूंछ में दिख रहे हैं तो कभी धांसू जटाधारी अंदाज में। खेसारी के अलग अलग अंदाज मूवी में सस्पेंस पैदा करते हैं। इस सस्पेंस का राज मूवी के रिलीज यानी 22 मार्च को ही खुलेगा।


3 मिनट 16 सेकंड का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर में खेसारी देश के दुश्मनों का खात्मा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बताते चलें कि 'रंग दे बसंती' को रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है जबकि इसे प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है।