रौशन सिंह ने कहा, “एसआरके म्यूजिक ने हमेशा दर्शकों को बेहतरीन फिल्म देने का प्रयास किया है। पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी हमने क्वालिटी कंटेंट पर जोर दिया है। 'रिश्ते' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई को दिखाने वाली एक संवेदनशील कहानी है, जो दर्शकों को जोड़ने का काम करेगी। यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अंदाज में रिश्तों की महत्ता का अहसास कराएगी।”