भोजपुरी

Krishna Trailer: दोनों हाथ कट जाने के बाद भी लड़की ने नहीं छोड़ी तीरंदाजी, समाज देता रहा गाली

Krishna Trailer Release: महिलाओं के संघर्ष, सशक्ति‍करण और समाज में उनके हक की लड़ाई को केंद्र में रखकर बनाई गई है मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'कृष्णा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

2 min read
Mar 12, 2025

Upcoming Bhojpuri Movie: साल 2025 भोजपुरी की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'कृष्णा का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक लड़की को समाज से अपनी हक की लड़ाई लड़ते दिखाया गया है। उसे तीरंदाजी पसंद होती है लेकिन एक्सीडेंट में उसका दोनों हाथ कट जाता है। उसने फिर भी हार नहीं मानी और पैरों के सहारे उसने तीरंदाजी सीख के समाज के मुंह पर उसने जोरदार तमाचा मारा।

बता दें इस फिल्म का निर्देशन आनंद सिंह ने किया है। जबकि पराग पाटिल और राकेश रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म महिलाओं के संघर्ष, सशक्ति‍करण और समाज में उनके हक की लड़ाई को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

ट्रेलर की खास बात

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, भावनात्मक दृश्यों और प्रेरणादायक संवादों की झलक देखने को मिली, इससे यह साफ हो गया कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देगी।

Krishna-Bhojpuri-Movie

अभिनेता अवधेश मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म नारी शक्ति के महत्व को दर्शाते हुए सामाजिक बंधनों को तोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती है।

निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस ने कहा कि यह फिल्म महिलाओं की हकीकत और उनकी संघर्ष गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। हमें उम्मीद है कि यह दर्शकों को न केवल पसंद आएगी, बल्कि, उन्हें प्रेरित भी करेगी।

पराग पाटिल ने कहा, "यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष और उनके सशक्ति‍करण की गूंज है। हमने इसे समाज के उस वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश की है, जो बदलाव की जरूरत को समझता है। यह फिल्म दर्शकों को प्रेरित करेगी और महिलाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा प्रस्तुत करेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया है, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और समाज में एक सकारात्मक संदेश दे सके। हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उतना ही प्यार देंगे, जितना हमने इसे बनाने में मेहनत की है।"

Published on:
12 Mar 2025 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर